Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

विवाह का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी पर पुलिस की कार्रवाई

शादी का वादा कर युवती से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

राजनांदगांव। गांव की किसान खबरें

थाना घुमका पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से पीड़िता को विवाह का झूठा आश्वासन देकर अपने झांसे में रखे हुए था और उसके साथ शारीरिक संबंध बना रहा था।

Live Cricket Info


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने थाना घुमका में शिकायत दर्ज कराई कि 6 मई 2026 को आरोपी राहुल बघेल (21 वर्ष), निवासी छोटे बिरेझर, थाना घुमका, जिला राजनांदगांव ने उसे अपने घर बुलाकर शादी का वादा किया और उसकी इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी लगातार विवाह का झूठा आश्वासन देकर उसका शोषण करता रहा।

जब पीड़िता को यह एहसास हुआ कि आरोपी केवल झूठे वादों के माध्यम से उसे धोखा दे रहा है, तब वह अपने परिजनों के साथ थाना घुमका पहुंची और लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

मामला महिला संबंधी होने के कारण इसकी जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर तथा अनुविभागीय पुलिस अधिकारी डोंगरगांव श्रीमती मंजूलता बाज के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक विजय मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने फरार आरोपी की तलाश शुरू की।

लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने आरोपी राहुल बघेल को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपराध करना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने 1 जुलाई 2026 को आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय राजनांदगांव के समक्ष पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विजय मिश्रा, सहायक उपनिरीक्षक कोदूराम नागवंशी, महिला प्रधान आरक्षक किरण इंदौरिया तथा आरक्षक सी.पी. साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की जा रही है।

📢 विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। मो.7869363028
Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

हेम कुमार सतनामी

मैं हेमकुमार सतनामी, राजनंदगांव (छत्तीसगढ़) से हूँ और गाँव की किसान ख़बरें! का मुख्य संपादक हूँ। मेरा उद्देश्य किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों की सच्ची व ज़मीनी खबरें आप तक पहुँचाना है। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
×

Immediate action required.

⏳ Your payment is now overdue.
00
Days
00
Hrs
00
Min
00
Sec
Act Before Time Runs Out

Please complete your payment as soon as possible to avoid temporary suspension of your website services. Once payment is received, your services will continue without interruption.

Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.