Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

बरसात में डेंगू-मलेरिया से रहें सतर्क, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

पानी जमा न होने दें, बुखार होने पर तुरंत कराएं जांच: स्वास्थ्य विभाग

राजनांदगांव । गांव की किसान खबरें

वर्षा ऋतु के आगमन के साथ ही डेंगू और मलेरिया जैसी मच्छरजनित बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों के लिए समसामयिक सलाह जारी करते हुए सतर्कता बरतने और आवश्यक बचाव उपाय अपनाने की अपील की है।

Live Cricket Info


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने बताया कि डेंगू फैलाने वाले एडीज मच्छरों के प्रजनन की संभावना बारिश के मौसम में अधिक रहती है। ऐसे में घरों, दुकानों, कार्यालयों तथा सार्वजनिक स्थानों पर पानी जमा नहीं होने देना सबसे प्रभावी बचाव है। उन्होंने कहा कि टायर, गमले, कूलर, पानी की टंकियां, फ्रिज ट्रे, नारियल के खोल और टूटे बर्तनों में जमा पानी को नियमित रूप से साफ किया जाए।

स्वास्थ्य विभाग ने प्रत्येक सप्ताह “ड्राई डे” मनाकर कूलर और पानी की टंकियों को खाली कर साफ करने तथा सुखाकर पुनः उपयोग करने की सलाह दी है। जहां मच्छरों के लार्वा दिखाई दें, वहां पानी की सतह पर उपयोग योग्य तेल या जला हुआ मोबिल ऑयल डालकर लार्वा नष्ट किए जा सकते हैं।

डॉ. नवरतन ने बताया कि तेज बुखार, सिरदर्द, आंखों के पीछे दर्द, शरीर और जोड़ों में दर्द, त्वचा पर लाल चकत्ते, उल्टी, कमजोरी तथा गंभीर स्थिति में रक्तस्राव जैसे लक्षण डेंगू के संकेत हो सकते हैं। वहीं तेज बुखार के साथ ठंड लगना, अत्यधिक पसीना आना, सिरदर्द और कमजोरी मलेरिया के प्रमुख लक्षण हैं।

उन्होंने नागरिकों से अपील की कि किसी भी प्रकार के बुखार को सामान्य वायरल संक्रमण समझकर नजरअंदाज न करें। बुखार आने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराएं और चिकित्सकीय सलाह लें। समय पर जांच और उपचार से गंभीर जटिलताओं से बचा जा सकता है।

स्वास्थ्य विभाग ने सभी शासकीय विभागों, नगरीय निकायों, ग्राम पंचायतों और आमजन से स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान में सक्रिय सहयोग करने की अपील की है। विभाग का कहना है कि सामूहिक जनभागीदारी और स्वच्छता के माध्यम से ही डेंगू एवं मलेरिया जैसी बीमारियों पर प्रभावी नियंत्रण संभव है।

📢 विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। मो.7869363028
Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

हेम कुमार सतनामी

मैं हेमकुमार सतनामी, राजनंदगांव (छत्तीसगढ़) से हूँ और गाँव की किसान ख़बरें! का मुख्य संपादक हूँ। मेरा उद्देश्य किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों की सच्ची व ज़मीनी खबरें आप तक पहुँचाना है। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
×

Immediate action required.

⏳ Your payment is now overdue.
00
Days
00
Hrs
00
Min
00
Sec
Act Before Time Runs Out

Please complete your payment as soon as possible to avoid temporary suspension of your website services. Once payment is received, your services will continue without interruption.

Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.