वर्दी में वसूली का खबर वायरल पर आरक्षक को सेवा से निलंबित
डायल 112 वाहन पर वर्दी में वसूली का खबर वायरल पर आरक्षक को सेवा से निलंबित

राजनांदगांव। जिले के घुमका थाना में पदस्थ दिनेश कुमार पटेल को डायल 112 वाहन में पैसा के लेने देने का मामला का एक वायरल खबरें के आधार पर निलंबित कर दिया गया है। वीडियो में आरक्षक द्वारा एक ग्रामीण लकड़ी ठेकेदार से पैसा के लेने देने का मामला सामने आया जिसमें गंभीर अनुशासनहीनता और पद का दुरुपयोग के रूप में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक श्री अंकित शर्मा मामले को संज्ञान में लेते हुए
तत्काल प्रभाव से आरक्षक को निलंबित कर रक्षित केंद्र राजनांदगांव में अटैच कर दिया आदेश में स्पष्ट किया गया है कि संबंधित आरक्षक बिना अनुमति से मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगा और उसे नियमानुसार हाजिरी देनी होगी मामले की गंभीरता को देखते हुए एस डी ओ पी डोगरगांव को 7 दिनों के भीतर प्राथमिक जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने का निर्देश भी जारी किया गया है




