वायरल वीडियो के बाद हरकत में प्रशासन, लेकिन गिनती पर उठे सवाल
सोलर प्लांट में सागौन कटाई की संयुक्त जांच में 24 पेड़ों का जिक्र, मौके की तस्वीरें बता रहीं— संख्या इससे कहीं अधिक हो सकती है

राजनांदगांव।
घुमका तहसील के ग्राम भदेरा नवागांव स्थित S.R.V.S. SOLARS सोलर पावर प्लांट में सागौन के पेड़ों की कथित अवैध कटाई का मामला अब गंभीर रूप लेता जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के बाद प्रशासन ने राजस्व एवं वन विभाग की संयुक्त टीम भेजकर जांच तो शुरू कर दी, लेकिन मौके पर दिखाई दे रहे हालात और अधिकारियों द्वारा जारी प्रारंभिक आंकड़ों के बीच सवाल खड़े होने लगे हैं। स्थल का निरीक्षण करने पर बड़ी संख्या में पेड़ों के कटे होने के संकेत मिल रहे हैं, जिससे यह संभावना जताई जा रही है कि वास्तविक संख्या जांच में दर्ज आंकड़ों से अधिक हो सकती है।
सूत्रों की माने तो संयुक्त जांच टीम ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट में 185 हरे खड़े सागौन के पेड़, जेसीबी से उखाड़कर बाहर फेंके गए , हरे पेड़, परिसर के भीतर पड़े , हरे पेड़, ताजा कटे हुए , सागौन के ठूंठ तथा पहले से गिरे सूखे पेड़ों का उल्लेख 24 किया है। हालांकि मौके पर मौजूद कई स्थानों पर बिखरे अवशेष, कटे हुए तनों के निशान और साफ किए गए हिस्से यह संकेत दे रहे हैं कि विस्तृत एवं सूक्ष्म गणना की आवश्यकता अभी बाकी है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि पूरे प्लांट क्षेत्र का वैज्ञानिक तरीके से पुनः सर्वे कराया जाए और प्रत्येक हिस्से का अलग-अलग भौतिक सत्यापन किया जाए, तो कटे एवं हटाए गए सागौन के पेड़ों की वास्तविक संख्या सामने आ सकती है। फिलहाल प्रारंभिक जांच में दर्ज आंकड़े और जमीन पर दिखाई दे रही स्थिति पूरी तरह मेल खाते नजर नहीं आ रहे हैं।
जांच के दौरान तहसील घुमका के राजस्व अधिकारियों तथा वन विभाग के रेंजर एवं अमले ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। कंपनी प्रबंधन के प्रतिनिधि और ग्रामीण भी मौके पर मौजूद रहे। अब पूरे मामले की निगाह अंतिम जांच रिपोर्ट पर टिकी है, क्योंकि इसी रिपोर्ट से स्पष्ट होगा कि पेड़ों की कटाई और हटाने की कार्रवाई नियमानुसार हुई थी या नहीं तथा वास्तविक संख्या क्या थी।
यदि विस्तृत जांच में कटे या हटाए गए सागौन के पेड़ों की संख्या प्रारंभिक आंकड़ों से अधिक पाई जाती है, तो मामला और गंभीर हो सकता है। ऐसे में न केवल वन संरक्षण संबंधी प्रावधानों के तहत कार्रवाई का दायरा बढ़ेगा, बल्कि जांच की सटीकता पर भी सवाल उठ सकते हैं। इसलिए अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या अंतिम जांच में सागौन कटाई की पूरी तस्वीर सामने आएगी, या अभी और गिनती बाकी है?
📢 विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। मो.7869363028
Was this article helpful?
YesNo


