Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

मधुसूदन यादव (महापौर) ने नागरिकों और जैन समुदाय को महावीर जयंती की शुभकामनाएं दीं।

महावीर स्वामी के सिद्धांतों को अपनाएं

राजनांदगांव 30 मार्च।

विधानसभा अध्यक्ष एवं राजनांदगांव के विधायक डॉ. रमन सिंह, सांसद श्री संतोष पाण्डे तथां महापौर श्री मधुसूदन यादव ने जैन समुदाय एवं नागरिको को महावीर जयंती की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि जैन धर्म के 24वें तीर्थकर भगवान महावीर स्वामी ने जीवन भर लोगों को सत्य, और अहिंसा के मार्ग पर चलने की शिक्षा दी एवं आपस में प्रेम भाव से मिलजुल कर रहने की सलाह दी साथ ही पशुबलि, जातिगत भेदभाव आदि की कड़ी निंदा की। उन्हांेने कहा कि महावीर स्वामी अहिंसा और त्याग की मूर्ति थे, हमें उनके द्वारा बताये सिद्धांतों को आत्मसात करना है और उन पर चलकर अपने जीवन को सफल बनाना है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

विधायक डॉ. रमन सिंह, सांसद श्री पाण्डे एवं महापौर श्री यादव ने शुभकामना देते हुए कहा कि महावीर स्वामी ने संपूर्ण भारतभर प्रवास किया और अपने दर्शन की सिख दी जो आठ विश्वास के तत्वों पर, तीन अध्यात्मिक तत्त्वों पर और पाच नैतिक तत्त्वों पर आधारित थी। “अहिंसा” यानि हिंसा ना करना, “सत्य” यानि सच बोलना, “अस्तेय” यानि चोरी ना करना, “ब्रह्मचर्य” यानि शुद्ध आचरण और “अपरिग्रह “ यानि संपत्ति जमा ना करना। वही उन्होंने 12 साल की कठोर तपस्या करने के बाद अपनी सभी इच्छा शक्ति और इंद्रियों को काबू में कर उन्हें जीत लिया था, जिसकी वजह से जीतने वाले ‘जीतेन्द्र’ भी कहलाए थे। यही नहीं महावीर जी ने अपने उपदेशों और शिक्षाओं के माध्यम से लोगों को जीवन जीने की कला भी सिखाई। महावीर जी ने अपने जीवन में पशुबलि का विरोध करने के साथ हिन्दू समाज में व्याप्त जाति व्यवस्था का भी जमकर विरोध किया साथ ही उन्होंने जियो और जीने दो के सिद्धान्तों पर जोर दिया।
निगम अध्यक्ष श्री टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा,निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा,नेता प्रतिपक्ष श्री संतोष पिल्ले, महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य सर्वश्री सावन वर्मा,सुनील साहू,राजेश जैन रानू,श्रीमती बिना धु्रव,शैंकी बग्गा,आलोक श्रोती,राजा माखीजा,श्रीमती वर्षा शरद सिन्हा,श्रीमती केवरा विजय राय एवं डीलेश्वर प्रसाद साहू,सहित अपील समिति के सदस्यों श्रीमती श्रुती लोकेश जैन,श्री संतोष कुमार साहू,श्रीमती मोहनी बाई एवं श्री सेवक राम उइके, वरिष्ठ सभापति श्रीमती खेमीन यादव, कनिष्ठ सभापति श्री संदीप बघेल तथा पार्षदा ने नागरिकों को महावीर जंयती की बधाई देते हुये, महावीर स्वामी के बताए सत्य, अहिंसा, अस्तेय, ब्रम्हचर्य और अपरिग्रह के मार्गो पर चलकर उमंग एवं उल्लास के साथ जयंती मनाने की अपील की है।

📢 विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। मो.7869363028
Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

हेम कुमार सतनामी

मैं हेमकुमार सतनामी, राजनंदगांव (छत्तीसगढ़) से हूँ और गाँव की किसान ख़बरें! का मुख्य संपादक हूँ। मेरा उद्देश्य किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों की सच्ची व ज़मीनी खबरें आप तक पहुँचाना है। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.