आम नागरिकों को बैंकिंग सुविधाओं और लोन योजनाओं की मिलेगी जानकारी
बैंकिंग और ऋण योजनाओं की जानकारी अब आमजन तक

मोहला । गांव की किसान खबरें
सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत जिले में बैंकिंग एवं वित्तीय जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा 29 मई 2026 को मानपुर में जिलास्तरीय “मेगा क्रेडिट कैंप” का आयोजन किया जाएगा।
कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति के निर्देशानुसार आयोजित इस शिविर में जिले के सभी बैंक एवं उनकी शाखाएं भाग लेंगी। यह कैंप आरसेटी भवन में शुक्रवार सुबह 11 बजे से आयोजित होगा। शिविर में आम नागरिकों, किसानों, युवाओं, महिला स्व-सहायता समूहों तथा छोटे व्यापारियों को विभिन्न ऋण योजनाओं, स्वरोजगार योजनाओं, किसान क्रेडिट कार्ड, डिजिटल बैंकिंग और सरकारी बैंकिंग योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही पात्र हितग्राहियों को ऋण आवेदन, बैंकिंग परामर्श एवं आवश्यक मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया जाएगा। जिला प्रशासन ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस मेगा क्रेडिट कैंप का लाभ लेने की अपील की है, ताकि जरूरतमंद नागरिकों को आसानी से बैंकिंग सुविधाएं एवं वित्तीय सहायता मिल सके।


