Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

सरकार की पहल से महिलाओं को राहत, समय बचा और धुएं से मिली आजादी

सरकार ने महिलाओं का रखा ध्यान, हुई समय की बचत, मिली धुएं से मुक्ति

राजनांदगांव । गांव की किसान खबरें 

सुशासन तिहार सुमीन तारम, सुशीला मंडावी एवं पंचवती तारम के लिए सुखद रहा। छुरिया विकासखंड के दूरस्थ ग्राम जोब में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में सुमीन तारम, सुशीला मंडावी एवं पंचवती तारम ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन के लिए ई-केवायसी कराया। शिविर में तत्काल ई-केवायसी होने पर प्रसन्नता जाहिर की। श्रीमती पंचवती तारम ने बताया कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन मिलने से बहुत सुविधा मिली है। अब परिवार के सदस्यों के लिए झटपट भोजन तैयार हो जाता है। समय की बहुत बचत हुई है। पहले भोजन बनाने में बहुत समय लगता था। जंगल से लकड़ी लाने के बाद चूल्हे पर खाना पकाने से धुएं से आंखे लाल हो जाती थी। भोजन पकाने में भी बहुत समय लगता था। अब स्वास्थ्य भी अच्छा है और खाना भी जल्दी बन जाता है। उन्होंने बताया कि अब वे अपने लिए समय निकाल पाती है। जब भी समय मिलता है, थोड़ी देर के लिए टीवी देख लेती हंै। खेतों में कार्य करने के लिए भी समय पर चली जाती है।
श्रीमती सुशीला तारम ने बताया कि शिविर में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन का ई-केवायसी हो गया है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के लिए एक उपहार की तरह है। भोजन जल्दी बनने से परिवार के सभी सदस्य एक साथ बैठ कर भोजन करते हैं। शिविर की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के लिए ऐसे शिविर बहुत फायदेमंद है। यहां महतारी वंदन योजना, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड सहित विभिन्न प्रकार के कार्य शीघ्रता से हो रहे है। सुमीन तारम ने कहा कि गैस कनेक्शन मिलने का बहुत लाभ मिला और खाना तुरंत बन जाता है। जिससे घर में खुशी का माहौल है। तीनों हितग्राहियों ने तहेदिल से प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन मिलने पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि सरकार ने महिलाओं का ध्यान रखा है और इस योजना से उन्हें धुएं से मुक्ति मिल गई है।

Live Cricket Info


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
📢 विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। मो.7869363028
Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

हेम कुमार सतनामी

मैं हेमकुमार सतनामी, राजनंदगांव (छत्तीसगढ़) से हूँ और गाँव की किसान ख़बरें! का मुख्य संपादक हूँ। मेरा उद्देश्य किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों की सच्ची व ज़मीनी खबरें आप तक पहुँचाना है। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.