Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

सुशासन तिहार: 6 मई को गाड़ाघाट में लगेगा जनसमस्या निवारण शिविर

6 मई को गाड़ाघाट में लगेगा जनसमस्या निवारण शिविर

खैरागढ़,।
राज्य सरकार के निर्देशानुसार आमजन की मांगों, समस्याओं एवं शिकायतों के त्वरित समाधान, जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने तथा पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से सुशासन तिहार 2026 का आयोजन किया जा रहा है।

इसी क्रम में जिले का जनसमस्या निवारण शिविर 6 मई को जनपद पंचायत खैरागढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत झीकादाह के हाई स्कूल प्रांगण, गाड़ाघाट चौक के पास आयोजित किया जाएगा। शिविर का समय प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक निर्धारित किया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इस शिविर में झीकादाह क्लस्टर के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतें—गातापार जंगल, लछना, नवागांव, चिचका, नवागांवकवर, ईटार, बरबसपुर, बैगाटोला, चंगुर्दा, पांडादाह, सांकरा, पिपलाकछार, कुम्ही, देवरी, भरतपुर, सिंगारघाट, आमदनी, सर्रागोंदी तथा बेंद्रीडीह—को शामिल किया गया है।

कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चंद्रवाल ने सभी विभागों के जिला अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने अधीनस्थ कर्मचारियों सहित शिविर में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर आमजनों की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करें।

उल्लेखनीय है कि सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में नगरीय निकायों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में क्लस्टरवार 6 मई से 5 जून के बीच कुल 18 शिविरों का आयोजन किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं का लाभ मिल सके।

📢 विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। मो.7869363028
Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

हेम कुमार सतनामी

मैं हेमकुमार सतनामी, राजनंदगांव (छत्तीसगढ़) से हूँ और गाँव की किसान ख़बरें! का मुख्य संपादक हूँ। मेरा उद्देश्य किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों की सच्ची व ज़मीनी खबरें आप तक पहुँचाना है। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.