Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

15 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ, समस्याओं का हुआ समाधान

शिविर में विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, जॉब कार्ड, पेंशन एवं गैस कनेक्शन का किया गया वितरण

राजनांदगांव । गांव की किसान खबरें  

राज्य शासन की मंशानुरूप सुशासन तिहार के अंतर्गत आज जिला प्रशासन का अमला जिले के छुरिया विकासखंड के अंतिम छोर वनांचल ग्राम गोडलवाही में क्लस्टर के 15 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान एवं शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने पहुंचा। ग्राम पंचायत गोडलवाही  में 15 ग्राम पंचायत अरजकुंड, बडगांव, बरबसपुर, गिदर्री, गोडलवाही, गुण्डरदेही, उमरवाही, कलडबरी, कांपा, करमरी, महरूम, मासुलकसा, परेवाडीह, रानामटिया और रतनभाट के ग्रामीणों के लिए जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया।  शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए तथा मौके पर निराकरण किया गया। शिविर में अतिथियों द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 9 हितग्राहियों को पूर्णता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। वहीं 15 हितग्राहियों को नया राशन कार्ड, 11 हितग्राहियों को नया जॉब कार्ड, 10 हितग्राहियों को पेंशन स्वीकृति तथा 3 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए। इसके अलावा 2 बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत 20 हितग्राहियों को व्यक्तिगत शौचालय निर्माण के लिए प्रशासकीय स्वीकृति दी गई तथा 11 स्वच्छता दीदियों को स्वच्छता किट वितरित की गई। कृषि विभाग द्वारा 4 हितग्राहियों को मूंग बीज वितरण किया गया। बिहान योजना के अंतर्गत महिला स्वय सहायता समूह को 6 लाख रूपए का ऋण वितरण किया गया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 5 हितग्राहियों को गैस कनेक्शन प्रदान किया गया। मत्स्य पालन विभाग द्वारा युवा मछुआ महकारी समिति मर्यादित रतनभांट को मछली पकडऩे हेतु जाल एवं आईस बॉक्स प्रदान किया गया। गोडलवाही क्लस्टर के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की गई तथा नन्हे बच्चों की माताओं को सुपोषण किट प्रदान कर पोषण के प्रति जागरूक किया गया।
अध्यक्ष  जिला पंचायत श्रीमती किरण वैष्णव ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप सुशासन तिहार के माध्यम से शासन-प्रशासन स्वयं गांव-गांव पहुंचकर लोगों की समस्याओं का समाधान कर रहा है। उन्होंने अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों के त्वरित निराकरण के निर्देश देते हुए कहा कि अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। शिविरों के माध्यम से राशन कार्ड, पेंशन, आयुष्मान कार्ड, स्वास्थ्य सेवाएं, रोजगार और अन्य योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को एक ही स्थान पर मिल रहा है। उन्होंने बिहान समूह से जुड़ी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने तथा शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने प्रेरित किया। अध्यक्ष जनपद पंचायत छुरिया श्री संजय सिन्हा ने कहा कि सुशासन तिहार संवाद से समाधान का प्रभावी माध्यम है, जहां ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण शासन-प्रशासन द्वारा सीधे शिविर स्थल पर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों के अधिकारी शिविर में उपस्थित हैं और ग्रामीणों को कार्यालयों में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। उन्होंने जल संरक्षण, जैविक खेती और रासायनिक उर्वरकों के कम उपयोग कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने कहा। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि छुरिया विकासखंड में बड़ी संख्या में पात्र हितग्राहियों को आवास का लाभ मिला है।
अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय ने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर के ग्रामीणों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। जिले में 62 स्थानों पर शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जहां विभागवार समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। उन्होंने हितग्राहियों से आवेदन पंजीयन काउंटर में जमा करने तथा मोबाइल नंबर अंकित करने की अपील की, ताकि समय-सीमा में निराकरण कर जानकारी दी जा सके। उन्होंने कहा कि जिन आवेदनों का तत्काल निराकरण संभव होगा, उनका मौके पर समाधान किया जाएगा तथा शेष आवेदनों का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण कर हितग्राहियों को जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि राजस्व संबंधी प्रकरणों जैसे नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, नक्शा त्रुटि सुधार सहित अन्य विभागीय समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जा रहा है। इस अवसर पर उपाध्यक्ष जनपद पंचायत श्री प्रशांत ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य श्री गोपाल सिंह भुआर्य, जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती जैमुन बाई कंवर एवं जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती हरिला बाई चन्द्रवंशी ने भी संबोधित किया। शिविर में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती बिरम मण्डावी, डिप्टी कलेक्टर श्री विश्वास कुमार, तहसीलदार श्री विजय कोठारी, सीईओ जनपद पंचायत श्री होरीलाल साहू सहित 15 ग्राम पंचायतों के सरपंच, जनप्रतिनिधिगण एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Live Cricket Info


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
📢 विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। मो.7869363028
Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

हेम कुमार सतनामी

मैं हेमकुमार सतनामी, राजनंदगांव (छत्तीसगढ़) से हूँ और गाँव की किसान ख़बरें! का मुख्य संपादक हूँ। मेरा उद्देश्य किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों की सच्ची व ज़मीनी खबरें आप तक पहुँचाना है। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
×

Immediate action required.

⏳ Your payment is now overdue.
00
Days
00
Hrs
00
Min
00
Sec
Act Before Time Runs Out

Please complete your payment as soon as possible to avoid temporary suspension of your website services. Once payment is received, your services will continue without interruption.

Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.