Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने भरा स्व-गणना फार्म, नागरिकों से सहभागिता की अपील

कार्यालय में पूरी की प्रक्रिया, जनगणना को बताया विकास की मजबूत नींव

खैरागढ़, 17 अप्रैल 2026/
जिले में आगामी जनगणना कार्य को सुचारू एवं सफल बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री इंद्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने स्वयं स्व-गणना (Self Enumeration) फार्म भरकर एक सकारात्मक पहल की। उन्होंने अपने कार्यालय कक्ष में यह प्रक्रिया पूर्ण करते हुए आम नागरिकों से भी इसमें सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।

कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने कहा कि

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जनगणना केवल एक प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह राष्ट्र के समग्र विकास की दिशा तय करने वाला आधार स्तंभ है। जनगणना से प्राप्त आंकड़े शासन की विभिन्न योजनाओं के निर्माण, संसाधनों के संतुलित वितरण तथा विकास कार्यों की प्राथमिकता निर्धारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि

वे स्व-गणना सुविधा का अधिकतम उपयोग करें और सही व सटीक जानकारी दर्ज करें, ताकि जिले एवं प्रदेश के लिए प्रभावी योजनाएं तैयार की जा सकें। उन्होंने बताया कि स्व-गणना फार्म भरना एक सरल और सुविधाजनक प्रक्रिया है, जिसे निर्धारित ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आसानी से पूरा किया जा सकता है।

डिजिटल जनगणना: 30 अप्रैल तक स्वयं दर्ज कर सकेंगे जानकारी

कलेक्टर ने जानकारी दी कि 16 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक नागरिक ऑनलाइन माध्यम से अपने परिवार की जानकारी स्वयं दर्ज कर सकते हैं। इस बार जनगणना को डिजिटल स्वरूप दिया गया है, जिससे प्रक्रिया अधिक सरल, पारदर्शी और समयबद्ध बन सके।

उन्होंने कहा कि

जनगणना से प्राप्त आंकड़े सरकार को शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, रोजगार, पेयजल, सड़क, बिजली सहित विभिन्न बुनियादी सुविधाओं की वास्तविक आवश्यकता का आकलन करने में मदद करते हैं।

1 मई से घर-घर पहुंचेगा जनगणना दल

कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने बताया कि 1 मई 2026 से जनगणना का प्रथम चरण प्रारंभ होगा, जिसमें प्रगणक घर-घर जाकर मकान सूचीकरण एवं गणना का कार्य करेंगे। यह चरण 30 मई तक संचालित होगा।

अपील

कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे जनगणना जैसे महत्वपूर्ण अभियान में सक्रिय सहयोग दें और सही जानकारी उपलब्ध कराएं।

📢 विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। मो.7869363028
Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

हेम कुमार सतनामी

मैं हेमकुमार सतनामी, राजनंदगांव (छत्तीसगढ़) से हूँ और गाँव की किसान ख़बरें! का मुख्य संपादक हूँ। मेरा उद्देश्य किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों की सच्ची व ज़मीनी खबरें आप तक पहुँचाना है। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.