Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

चोरी के प्रकरण में थाना घुमका पुलिस की त्वरित कार्यवाही ।

सूने मकान में हुए चोरी की घटना को अंजाम देने वाले चोर पुलिस की गिरफ्त में।  रिपोर्ट के कुछ ही समय बाद आरोपियों को ढूंढ निकली पुलिस

राजनांदगांव।  

थाना घुमका से मिली जानकारी के अनुसार यह है कि मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 16/04/2026 को प्रार्थीया लिखित आवेदन दिया कि दिनांक 12-04-2026 को वह ईलाज कराने राजनांदगांव गई थी उसके बाद अपने रिश्तेदार के यहां रूक गयी दिनांक 15-04-2026 को दोपहर करीबन 01:30 बजे घर वापस आई तो देखी कि उसके घर का ताला टुटा हुआ था घर में रखे इंडियन कंपनी का गैस टंकी, की-पैड मोबाईल, एक बोरी चांवल, नगदी रकम को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया था कि रिपोर्ट पर थाना घुमका में अपराध क्रमांक 42/2026 धारा – 305(a), 331(4) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया ।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कायमी की सूचना वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दी गई जिस पर प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री कीर्तन राठौर के निर्देशन में, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी डोंगरगांव श्रीमति मंजूलता बाज के मार्गदर्शन में घुमका पुलिस के द्वारा घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण कर टेक्निकल एनालिसिस करते संदेही तक पहुंच संदेही सुरेश मारकंडे निवासी छोटे बिरेझर से पुछताछ करने पर चोरी करना स्वीकार किया व अपने साथ ग्राम गाडाडीह थाना बोरी जिला दुर्ग निवासी दिलेश्वर चतुर्वेदी भी चोरी में सहयोग करना बताने पर दिलेश्वर चतुर्वेदी को हिरातस में लेकर पुछताछ किया गया जो चोरी में सहयोग करना स्वीकार किये चोरी के संबंध में खुलासा करते आरोपी के निशानदेही में कब्जे से एक नग गैस सिलेंडर, एक बोरी चांवल, नगदी 22000 रूपये, की-पैड मोबाईल बरामद किया गया,दोनों आरोपियों को गिरफतार कर माननीय न्यायालय राजनांदगांव के समक्ष रिमाण्ड हेतु पेश किया गया है ।

नाम आरोपी –

1- सुरेश मारकंडे पिता स्व0 जयलाल मारकंडे उम्र 42 साल निवासी छोटे बिरेझर
2- दिलेश्वर चतुर्वेदी पिता जीवन चतुर्वेदी उम्र 33 साल निवासी गाडाडीह थाना बोरी जिला दुर्ग

उक्त कार्यवाही में

थाना घुमका से थाना प्रभारी निरीक्षक विजय मिश्रा, सउनि कोदूराम नागवंशी, प्र0आर0 विजय राज सिंह, आर0 हिरेन्द्र देशमुख, चन्द्रप्रकाश साहू, केयूर भूषण यादव, आनंद कुमार की भूमिका सराहनीय रही ।

 

📢 विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। मो.7869363028
Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

हेम कुमार सतनामी

मैं हेमकुमार सतनामी, राजनंदगांव (छत्तीसगढ़) से हूँ और गाँव की किसान ख़बरें! का मुख्य संपादक हूँ। मेरा उद्देश्य किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों की सच्ची व ज़मीनी खबरें आप तक पहुँचाना है। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.