Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

डोंगरगांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई, स्विफ्ट कार सहित तीन आरोपी पकड़े गए

फर्जी माईनिंग अधिकारी बनकर वसूली करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

राजनांदगांव।  गांव की किसान खबरें
राजनांदगांव पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, राजनांदगांव पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में अवैध गतिविधियों एवं अवैध वसूली करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक मंजूलता बाज के मार्गदर्शन में थाना डोंगरगांव पुलिस द्वारा फर्जी माईनिंग अधिकारी बनकर वसूली करने वाले तीन आरोपियों के विरुद्ध त्वरित कार्यवाही की गई।

दिनांक 07 मई 2026 को थाना डोंगरगांव में

प्रार्थी रामसिंह राजपूत पिता डेरा सिंह राजपूत, निवासी ग्राम दर्री, थाना डोंगरगांव, जिला राजनांदगांव द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई। प्रार्थी ट्रांसपोर्टिंग एवं जेसीबी कार्य का व्यवसाय करता है। प्रार्थी द्वारा ग्राम आमगांव स्थित किसान यशवंत साहू के खेत में जेसीबी एवं ट्रैक्टर के माध्यम से खेत मरम्मत एवं मिट्टी समतलीकरण का कार्य कराया जा रहा था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कार्य के दौरान दोपहर लगभग 02:58 बजे

स्विफ्ट कार क्रमांक CG 04 PN 1413 में सवार तीन व्यक्ति रवि शर्मा, रेहाना बेगम एवं शेख अरमान मौके पर पहुंचे। आरोपियों ने स्वयं को माईनिंग विभाग का अधिकारी बताते हुए प्रार्थी एवं उसके ड्राइवर तनुज कुमार को अवैध खनन करने का आरोप लगाकर डरा-धमकाया तथा कार्यवाही एवं बदनाम करने की धमकी देकर 10,000 रुपये की मांग की। भयवश प्रार्थी द्वारा मोबाइल फोन के माध्यम से आरोपी के मोबाइल नंबर पर 6,000 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किया गया।

घटना की सूचना प्राप्त होने पर थाना डोंगरगांव पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए कुमरदा पेट्रोल पंप के पास उक्त स्विफ्ट वाहन में सवार तीनों संदिग्ध रवि शर्मा, रेहाना बेगम एवं शेख अरमान को पकड़ा गया। पुलिस पूछताछ के दौरान रेहाना बेगम ने स्वयं को पत्रकार बताया।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरुद्ध थाना डोंगरगांव में धारा 204, 308(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

उक्त कार्यवाही में

प्रशिक्षु आईपीएस आदित्य कुमार, निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर, उप निरीक्षक पुष्पराज साहू, सउनि अनिल यादव, आरक्षक हेमंत सूर्यवंशी, आरक्षक बीसराम वर्मा, महिला आरक्षक अभिलाषा सिंह एवं महिला आरक्षक राजकुमारी रत्नाकर की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

राजनांदगांव पुलिस द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि कोई भी व्यक्ति यदि स्वयं को शासकीय अधिकारी बताकर अवैध वसूली अथवा धमकी देता है तो तत्काल नजदीकी थाना अथवा पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दें। पुलिस द्वारा ऐसे मामलों में सख्त कार्यवाही की जाएगी।

📢 विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। मो.7869363028
Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

हेम कुमार सतनामी

मैं हेमकुमार सतनामी, राजनंदगांव (छत्तीसगढ़) से हूँ और गाँव की किसान ख़बरें! का मुख्य संपादक हूँ। मेरा उद्देश्य किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों की सच्ची व ज़मीनी खबरें आप तक पहुँचाना है। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.