Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

चिकित्सीय जांच व उचित परामर्श ले सकेंगे सभी

खैरागढ़ ।  गांव की किसान खबरें
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार 09 मई 2026 को पूरे देश में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिला न्यायालय राजनांदगांव के अंतर्गत व्यवहार न्यायालय खैरागढ़ एवं राजस्व न्यायालय के विभिन्न प्रकरणों तथा प्री-लिटिगेशन मामलों का निराकरण किया जाएगा।

लोक अदालत में न्यायालय में लंबित राजीनामा योग्य प्रकरणों का निराकरण सौहार्दपूर्ण वातावरण में किया जाता है। अधिक से अधिक मामलों के निराकरण हेतु जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश मोहनी कंवर द्वारा संबंधित न्यायाधीशों, अधिवक्ताओं, विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों के साथ लगातार बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं।

साथ ही पैरालीगल वालंटियर (पीएलवी) गोलुदास साहू द्वारा गांवों, स्कूलों, ग्राम पंचायतों एवं रोजगार गारंटी कार्य स्थलों में पहुंचकर लोक अदालत का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

नेशनल लोक अदालत के माध्यम से राजीनामा योग्य आपराधिक प्रकरण, धारा 138 परक्राम्य अधिनियम के मामले, मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण, बैंक रिकवरी प्रकरण, सिविल एवं निष्पादन प्रकरण, विद्युत संबंधी विवाद तथा पारिवारिक मामलों का निराकरण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त बैंक, विद्युत विभाग, दूरसंचार विभाग एवं नगरपालिका परिषद से संबंधित वसूली के लंबित प्री-लिटिगेशन मामलों को भी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में प्रस्तुत कर विधिवत पंजीयन उपरांत संबंधित पक्षकारों को नोटिस जारी कर लोक अदालत में निराकृत किया जाएगा।

इसी अवसर पर व्यवहार न्यायालय खैरागढ़ में स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया जा रहा है। नेशनल लोक अदालत में उपस्थित होने वाले पक्षकार, विद्युत विभाग, समस्त बैंक, BSNL विभाग, न्यायिक अधिकारी, कर्मचारीगण एवं पैरालीगल वालंटियर्स स्वास्थ्य परीक्षण एवं उचित चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त कर सकेंगे।

यह स्वास्थ्य शिविर सिविल अस्पताल खैरागढ़ के खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक बिसेन के नेतृत्व में आयोजित किया जाएगा, जिसका लाभ आमजन भी ले सकेंगे।

📢 विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। मो.7869363028
Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

हेम कुमार सतनामी

मैं हेमकुमार सतनामी, राजनंदगांव (छत्तीसगढ़) से हूँ और गाँव की किसान ख़बरें! का मुख्य संपादक हूँ। मेरा उद्देश्य किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों की सच्ची व ज़मीनी खबरें आप तक पहुँचाना है। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.