निकाय क्षेत्र के शिक्षको को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ देने की अपील
आयुक्त ने ली संकुल शैक्षिक समन्वयकों की बैठक

राजनांदगांव । गांव की किसान खबरें
राजनांदगांव निकाय क्षेत्र सहित जिले भर में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के माध्यम से उर्जा उपभोक्ता से उर्जादाता बनाने की दिशा में युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है। इसी परिप्रेक्ष्य मंे आज निगम आयुक्त श्री जी.आर. मरकाम ने नगर पालिक निगम के टाऊन हाल में संकुल शैक्षिक समन्वयको की बैठक लेकर निकाय क्षेत्र के शिक्षको को योजना का लाभ देने सोलर पेनल लगाने पे्ररित करने अपील किए।
बैठक मे आयुक्त श्री मरकाम ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के संबंध मंे जानकारी देते हुए कहा कि उक्त योजना भारत सरकार की महत्वकाक्षी योजना है। प्रधानमंत्री सूर्यघर-मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत अपने घर की छत पर ही ऊर्जा का उत्पादन करने की यह पहल बिजली के बिल से मुक्ति दिलाने तथा ऊर्जा संरक्षण के लिए प्रभावी माध्यम है। उन्हांेने कहा कि शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन का सबसे बड़ा विभाग है। निकाय क्षेत्र में निवासरत लोगो को बिजली बिल के भार से बचने सोलर पेनल लगाने प्रोत्साहित किया जा रहा है। निकार्य क्षेत्र में बहुतायत शिक्षक निवास करते है, उन्हें योजना का लाभ लेने जानकारी देने आज संकुल समन्वयको की बैठक बुलाई गयी है। क्योकि आप सब संकुल समन्वयको से शिक्षक सम्पर्क में रहते है, आपके माध्यम से इस योजना का क्रियान्वयन वृहद रूप में हो पायेगा।
आयुक्त ने कहा कि जिले में अधिक से अधिक सोलर पेनल लगाने के लिए अभियान चलाकर लोगो को प्रेरित किया जा रहा है। कलेक्टर महोदय लगातार इसकी समीक्षा कर रहे है, शहरी क्षेत्र में लाभ देने महापौर महोदय स्वयं वार्डो मे बैठक ले रहे है, काॅलोनियो मे जा कर भी काॅलोनीवासियो को जानकारी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक डाॅ. रमन सिंह जी भी जिले के लगभग 400 लाभार्थियों से संवाद किए, जिनका बिलजी बिल शुन्य हो गया है। आयुक्त ने योजना की जानकारी देकर संकुल समन्वयको से कहा कि आप लोग भी इस अभियान से जुडे, और अपने संकुल क्षेत्र में आने वालेे शिक्षको को सोलर पेनल लगाने पे्ररित करे।
विद्युत मण्डल के सहायक अभियंता श्री रोहित मण्डावी ने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए बिजली यूनिट खपत, सोलर पेनल से सोलर बिजली उत्पादन एवं खपत के बारे मे विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बिजली बिल से निजात दिलाने का सोलर पेनल सबसे बड़ा साधन है, जिसके लिए सरकार लगी हुई है। सरकार का उद्देश्य बिजली बिल शुन्य करना ही नही, बल्कि पर्यावरण संरक्षण करान भी है। उन्हांेने सोलर पेनल लगाने के लिए बिन्दुवार जानकारी देकर आवेदन प्रक्रिया की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिले में लगभग 4 हजार लोगो ने सोलर पेनल लगाया है। जिसमें से 1167 उपभोक्ता का बिजली बिल शुन्य हो गया है।
लीड बैंक मैनेजर श्री मोनिस शर्मा ने केन्द्र व राज्य सरकार से मिलने वाली सब्सिडी व लोन प्रक्रिया के बारे मे विस्तार से बताया। उन्होंने लागत एवं ब्याज की जानकारी देते हुए लोन के लिए आवश्यक दस्तावेज व नियम बताए। आज की बैठक में नगर निगम के कार्यपालन अभियंता श्री दीपक खाण्डे, श्री यू.के.रामटेके, श्री प्रणय मेश्राम, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्री राजूराम साहू, बी.आर.सी. श्री भगत सिंह सहित विद्युत मण्डल के अधिकारी तथा संकुल शैक्षिक समन्वयक उपस्थित थे।




