Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

हर जरूरतमंद तक पहुंचे योजनाओं का लाभ, जिला प्रशासन की अनोखी पहल

शासकीय योजनाओं की अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सुनिश्चित करने प्रशासन सक्रिय

मोहला । गांव की किसान खबरें

भारत सरकार जनजातीय कार्य मंत्रालय के निर्देशानुसार जिला प्रशासन एवं आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा जिले के दूरस्थ एवं वनांचल क्षेत्रों में निवासरत आदिवासी समुदायों तक शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से “जनजातीय गरिमा उत्सव – जनभागीदारी अभियान” का आयोजन किया जा रहा है।

Live Cricket Info


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जिसके तहत आज विकासखंड मोहला अंतर्गत आमाडुला क्लस्टर अंतर्गत शिविर में ग्रामीणों को एक ही स्थान पर शासकीय विभागों द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी के साथ ही पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित किया गया। आयोजित अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार सेवाएं उपलब्ध कराई गई। साथ ही पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाए तथा आधार कार्ड अद्यतन करने की सुविधा भी प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के आवेदन भी मौके पर स्वीकार किए गए, ताकि पात्र लोगों को शीघ्र लाभ मिल सके।

अभियान का उद्देश्य आदिवासी अंचलों में रहने वाले लोगों को शासन की योजनाओं से सीधे जोड़ना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। इसके माध्यम से प्रशासन द्वारा “जनभागीदारी – सबसे दूर, सबसे पहले” की भावना के साथ अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं की पहुंच बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

📢 विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। मो.7869363028
Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

हेम कुमार सतनामी

मैं हेमकुमार सतनामी, राजनंदगांव (छत्तीसगढ़) से हूँ और गाँव की किसान ख़बरें! का मुख्य संपादक हूँ। मेरा उद्देश्य किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों की सच्ची व ज़मीनी खबरें आप तक पहुँचाना है। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.