Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

शिविर में हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ, प्रमाण पत्र एवं राशन कार्ड वितरित

जनकल्याण शिविर में प्रमाण पत्र, जॉब कार्ड और अभिलेख पत्र बांटे गए

राजनांदगांव । गांव की किसान खबरें

राज्य शासन की मंशानुरूप सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत जनता के बीच पहुँचकर उनके मांगों एवं समस्याओं की जानकारी लेने तथा उन्हें शासन के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने हेतु राजनांदगांव जिले में लगातार जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। आज जिले के छुरिया विकासखंड अंतर्गत दूरस्थ वनांचल ग्राम जोब के स्कूल परिसर में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया।  ग्राम पंचायत जोब जन समस्या निवारण शिविर में आसपास के 11 ग्राम पंचायत आमगांव छु, बम्हनीचारभाठा, बेंदाड़ी, भर्रीटोला पैरी, घोरतालाब, जैतगुडरा, झाड़ीखैरी, जोब, मरकाकसा, नादियाखुर्द और पंडरापानी के ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए। ग्राम पंचायत जोब क्लस्टर शिविर में ग्रामीणों को शासन के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया। जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा मंच के माध्यम से ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए तथा मौके पर निराकरण किया गया।

Live Cricket Info


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इस अवसर पर

अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती किरण वैष्णव, अध्यक्ष जनपद पंचायत श्री संजय सिन्हा एवं अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय सहित अन्य अतिथियों द्वारा ग्रामीणों एवं हितग्राहियों को विभिन्न विभागों की शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करते हुए सामग्री वितरण किया गया। शिविर में अतिथियों द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत हितग्राहियों को पूर्णता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। वहीं हितग्राहियों को नया राशन कार्ड, नया जॉब कार्ड, आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए। स्वामित्व योजना के तहत हितग्राहियों को अधिकार अभिलेख पत्र प्रदान किए गए। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत हितग्राहियों को व्यक्तिगत शौचालय निर्माण के लिए प्रशासकीय स्वीकृति दी गई। कृषि विभाग द्वारा हितग्राहियों को मूंग बीज वितरण किया गया। बिहान योजना के अंतर्गत 2 महिला स्वय सहायता समूहों को 6-6 लाख रूपए का ऋण वितरण किया गया। जोब क्लस्टर के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की गई तथा नन्हे बच्चों की माताओं को सुपोषण किट प्रदान कर पोषण के प्रति जागरूक किया गया।

अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती किरण वैष्णव ने कहा कि

सुशासन तिहार का उद्देश्य शासन की योजनाओं का लाभ गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और संवाद से समाधान के माध्यम से लोगों की समस्याओं का निराकरण करना है। उन्होंने कहा कि शिविर में राजस्व, स्वास्थ्य, कृषि, महिला एवं बाल विकास सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित हैं, जो सीमांकन, नामांतरण, पेंशन, राशन कार्ड, आवास एवं अन्य समस्याओं के समाधान के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने ग्रामीणों से स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल में बीपी, शुगर, टीबी जैसी बीमारियों की जांच कराने कहा। साथ ही बेटियों के स्वास्थ्य सुरक्षा टीकाकरण के प्रति जागरूक रहने कहा। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण एवं जल संरक्षण के लिए पेड़ -पौधों का संरक्षण और वृक्षारोपण भविष्य की पीढिय़ों के लिए आवश्यक है। सभी को एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधा लगाने कहा। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढिय़ों के लिए पेड़ और पानी बचाना जरूरी है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, आयुष्मान कार्ड, जल जीवन मिशन एवं बिहान योजना जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि शासन महिलाओं, किसानों और जरूरतमंद परिवारों को लगातार लाभ पहुंचा रही है।

अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय ने कहा कि

जिले में 1 मई से 10 जून तक सुशासन तिहार अंतर्गत 62 शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जहां लोगों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान किया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से आवेदन में समस्या के साथ मोबाइल नंबर दर्ज करने कहा, ताकि संबंधित विभागों द्वारा निराकरण की जानकारी प्रदान की जा सके। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार का उद्देश्य गांव में ही लोगों को शासन की सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने किसानों से खरीफ फसल के लिए धान पंजीयन समय पर कराने तथा खाद, बीज एवं किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधाओं का लाभ लेने कहा। उन्होंनेे बताया कि शिविर में नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, स्वास्थ्य जांच, पेंशन, राशन कार्ड, जॉब कार्ड, स्वामित्व अधिकार पत्र एवं अन्य हितग्राहीमूलक सामग्री का वितरण किया जा रहा है। साथ ही साइबर ठगी से सावधान रहने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इस अवसर पर अध्यक्ष जनपद पंचायत श्री संजय सिन्हा, सरपंच जोब ने भी संबोधित किया। शिविर में उपाध्यक्ष जनपद पंचायत श्री प्रशांत ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अनिता मण्डावी, समाजसेवी श्री एमडी ठाकुर, एसडीएम श्री श्रीकांत कोराम, सीईओ जनपद पंचायत श्री होरीलाल साहू सहित 11 ग्राम पंचायतों के सरपंच, जनप्रतिनिधिगण एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

📢 विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। मो.7869363028
Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

हेम कुमार सतनामी

मैं हेमकुमार सतनामी, राजनंदगांव (छत्तीसगढ़) से हूँ और गाँव की किसान ख़बरें! का मुख्य संपादक हूँ। मेरा उद्देश्य किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों की सच्ची व ज़मीनी खबरें आप तक पहुँचाना है। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.