Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

राजा गुरु बालक दास जयंती पर भव्य शोभायात्रा, नवागढ़ से बेमेतरा तक होगा आयोजन

सतनामी समाज की तैयारी तेज, 18 अगस्त को निकलेगी ऐतिहासिक शोभायात्रा

हेमंत सिन्हा की रिपोर्ट

नवागढ़। गांव की किसान खबरें

Live Cricket Info


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

सतनाम धर्म के प्रवर्तक परम पूज्य संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी के द्वितीय पुत्र एवं वीर बलिदानी राजा गुरु बालक दास जी की जन्म जयंती के अवसर पर 18 अगस्त 2026 को सतनाम भवन नवागढ़ से विशाल सतनाम शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा नवागढ़ नगर का भ्रमण करते हुए बेमेतरा में संपन्न होगी।

आयोजन की तैयारियों एवं रूपरेखा को लेकर नवागढ़ में विधानसभा एवं ब्लॉक स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में 16 अगस्त को प्रस्तावित रक्तदान शिविर सहित विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों की तैयारियों, व्यवस्थाओं तथा आयोजन को सफल बनाने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में सतनामी समाज के प्रमुखजन, पदाधिकारी, वरिष्ठ नागरिक, युवा साथी एवं सामाजिक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। उपस्थितजनों ने समाज की एकता, सहयोग एवं सहभागिता के साथ आगामी आयोजनों को भव्य, सफल एवं ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।

समाज के पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक लोगों से शोभायात्रा एवं रक्तदान शिविर में सहभागिता निभाने की अपील करते हुए कहा कि गुरु बालक दास जी के आदर्श समाज को सत्य, समानता और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।

📢 विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। मो.7869363028
Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

हेम कुमार सतनामी

मैं हेमकुमार सतनामी, राजनंदगांव (छत्तीसगढ़) से हूँ और गाँव की किसान ख़बरें! का मुख्य संपादक हूँ। मेरा उद्देश्य किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों की सच्ची व ज़मीनी खबरें आप तक पहुँचाना है। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.