गोटाटोला में आज निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य एवं जन जागरूकता शिविर, विशेषज्ञ देंगे परामर्श
आयुष शिविर में विभिन्न रोगों की जांच व निःशुल्क दवा वितरण

मोहला। गांव की किसान खबरें
गोटाटोला के समरसता भवन, बाजार चौक में 20 जुलाई को विकासखंड स्तरीय निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य एवं जन जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित होगा। संचालनालय आयुष छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार आयोजित शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा वात, जोड़ों व मांसपेशियों के रोग, माइग्रेन, चर्म रोग, स्त्री एवं शिशु रोग, उच्च रक्तचाप, मधुमेह सहित विभिन्न सामान्य एवं जटिल बीमारियों की जांच और उपचार किया जाएगा। शिविर में मरीजों को निःशुल्क आयुष औषधियों का वितरण भी किया जाएगा तथा आयुष चिकित्सा पद्धति एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया जाएगा।
📢 विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। मो.7869363028
Was this article helpful?
YesNo




