Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

जिले में खाद का पर्याप्त मात्रा में भंडारण

किसानों को 19810 टन खाद का वितरण

राजनांदगांव। गांव की किसान खबरें

जिले में खेती-किसानी कार्यों की तैयारी में तेजी आई है। जिले में खाद का पर्याप्त मात्रा में भंडारण है। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित राजनांदगांव के कार्यक्षेत्र अंतर्गत राजनांदगांव, खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी एवं कबीरधाम कुल 4 जिले आते है। खरीफ वर्ष 2026 में रसायनिक खाद भण्डारण का लक्ष्य 148420 टन रखा गया है। जिसके विरूद्ध सहकारी समितियों में 87387 टन का भण्डारण किया गया है, जो लक्ष्य का 59 प्रतिशत है। गतवर्ष इसी अवधि में खरीफ 2025 में 151136 टन खाद भण्डारण का लक्ष्य था। जिसके विरूद्ध 73068 टन खाद का भण्डारण सहकारी समितियों में किया गया था, जो लक्ष्य का 48.35 प्रतिशत था। गतवर्ष की तुलना में इस वर्ष कृषकों को विक्रय हेतु अधिक एवं पर्याप्त मात्रा में खाद का भण्डारण किया गया है एवं बैंक के कार्यक्षेत्र के जिलों में किसी भी प्रकार के खाद की कमी नहीं है। खरीफ वर्ष 2026 में सहकारी समितियों से 47710 टन खाद का वितरण कृषकों को किया जा चुका है तथा 39677 टन खाद समितियों में शेष है जो कृषकों को विक्रय हेतु उपलब्ध है। इसी प्रकार गतवर्ष खरीफ वर्ष 2025 में इसी अवधि में सहकारी समितियों से 46927 टन खाद का वितरण कुषकों को किया गया था एवं शेष स्कंध 26142 टन था। गतवर्ष की तुलना में इस वर्ष कृषकों को सहकारी समितियों से अधिक खाद का वितरण किया जा चुका है एवं इस वर्ष समितियों में खाद का पर्याप्त स्टाक कृषकों को विक्रय हेतु उपलब्ध है। खाद का भण्डारण एवं वितरण भी कृषकों के मांग अनुरूप किया जा रहा है।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित राजनांदगांव श्री सुधीर कुमार सोनी ने बताया कि राजनांदगांव जिले में खरीफ वर्ष 2026 में खाद भण्डारण का लक्ष्य 45650 टन रखा गया है। जिसके विरूद्ध सहकारी समितियों में 32425 टन का भण्डारण किया गया है तथा किसानों को 19810 टन खाद का वितरण किया गया है। खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिले में खरीफ वर्ष 2026 में खाद भण्डारण का लक्ष्य 29500 टन रखा गया है। जिसके विरूद्ध सहकारी समितियों में 15154 टन का भण्डारण किया गया है तथा किसानों को 9027 टन खाद का वितरण किया गया है। मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले में खरीफ वर्ष 2026 में खाद भण्डारण का लक्ष्य 16070 टन रखा गया है। जिसके विरूद्ध सहकारी समितियों में 12697 टन का भण्डारण किया गया है तथा किसानों को 6802 टन खाद का वितरण किया गया है। कबीरधाम जिले में खरीफ वर्ष 2026 में खाद भण्डारण का लक्ष्य 57200 टन रखा गया है। जिसके विरूद्ध सहकारी समितियों में 27111 टन का भण्डारण किया गया है तथा किसानों को 12071 टन खाद का वितरण किया गया है।

Live Cricket Info


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
📢 विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। मो.7869363028
Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

हेम कुमार सतनामी

मैं हेमकुमार सतनामी, राजनंदगांव (छत्तीसगढ़) से हूँ और गाँव की किसान ख़बरें! का मुख्य संपादक हूँ। मेरा उद्देश्य किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों की सच्ची व ज़मीनी खबरें आप तक पहुँचाना है। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.