प्रतिभा सम्मान समारोह में विद्यार्थियों को मिला सम्मान, ज्वाइंट कलेक्टर सिन्हा जी ने दिए टिप्स
कलार सिन्हा समाज ने प्रतिभावान विद्यार्थियों का किया सम्मान, करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित

राजनांदगांव। गाँव की किसान खबरें
छत्तीसगढ़ कलार सिन्हा समाज, जिला राजनांदगांव द्वारा समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने और उन्हें उच्च शिक्षा एवं करियर के प्रति दिशा प्रदान करने के उद्देश्य से एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन डॉ. बलदेव प्रसाद मिश्रा हायर सेकेंडरी स्कूल, राजनांदगांव में किया गया। माता बहादुर कलारिन जनकल्याण समिति के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले भर के समाज पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के बतौर अतिथि डिप्टी कलेक्टर फगेश सिन्हा उपस्थित
अतिथियों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही सफलता की कुंजी है और ऐसे आयोजन युवाओं में आत्मविश्वास जगाने का कार्य करते हैं।
कार्यक्रम की प्रमुख विशेषताएं:
सम्मान समारोह : वर्ष 2025 तथा 2026 की 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा में 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
करियर मार्गदर्शन : अनुभवी अतिथियों ने युवाओं को उनके करियर चयन, विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं और भविष्य की संभावनाओं पर मार्गदर्शन दिया।
प्रेरणा सत्र : विद्यार्थियों के लिए विशेष मोटिवेशनल स्पीच और प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया, जिसमें उन्होंने अपने करियर से जुड़ी जिज्ञासाओं का समाधान किया।
आयोजन समिति
अध्यक्ष पूनाराम सिन्हा एवं सचिव रेशुललाल सिन्हा ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज की युवा पीढ़ी को उच्च शिक्षा की ओर प्रेरित करना और उन्हें एक सही मंच प्रदान करना है। समाज के मीडिया प्रभारी जितेंद्र सिन्हा ने जानकारी दी कि कार्यक्रम की शुरुआत पंजीयन, देव पूजन और अतिथियों के स्वागत के साथ हुई, जिसके बाद दिन भर शैक्षणिक एवं प्रेरणादायक सत्रों का दौर चला। इस सफल आयोजन के लिए आयोजकों ने उपस्थित सभी सदस्यों, अतिथियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
📢 विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। मो.7869363028
Was this article helpful?
YesNo



