कन्या विवाह समारोह की व्यवस्थाओं और प्रोटोकॉल पर उठे सवाल, कमिश्नर ने मांगी रिपोर्ट
बेमेतरा में तेज आंधी और बारिश के बीच लोगों ने बचाव के लिए इधर-उधर ली शरण

बेमेतरा | गांव की किसान खबरें
मुख्यमंत्री कन्या विवाह समारोह में सामने आई व्यवस्थागत खामियों का मामला अब प्रशासनिक जांच तक पहुंच गया है। कार्यक्रम के दौरान हुई अव्यवस्था और प्रोटोकॉल संबंधी शिकायतों को लेकर दुर्ग संभाग स्तर पर समीक्षा शुरू कर दी गई है। सूत्रों के मुताबिक पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी संबंधित अधिकारियों से मांगी गई है।
https://youtube.com/shorts/rIObyXul22k?si=XImLy_yLmsbNYm7x
बताया जाता है कि समारोह के दौरान अचानक मौसम खराब होने से कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाएं प्रभावित हो गई थीं। तेज आंधी और बारिश के कारण बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोग खुले मैदान में फंस गए, जबकि कुछ ने मंच और अन्य स्थानों पर शरण लेकर खुद को बारिश से बचने के लिए लोगों को सुरक्षित स्थानों की तलाश में इधर-उधर भागना पड़ा। इसके बाद आयोजन की तैयारी और आपातकालीन व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे।
https://youtube.com/shorts/G_1jQXhIImw?si=Coo5p6POuCoO7rZy
मामले को और गंभीर तब माना गया जब मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान प्रोटोकॉल पालन को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई। प्रशासनिक हलकों में इस बात की चर्चा है कि स्वागत व्यवस्था को लेकर कुछ बिंदुओं पर वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों ने असंतोष व्यक्त किया। इसके बाद पूरे मामले की जानकारी उच्च स्तर तक पहुंची।
सूत्रों का कहना है कि कार्यक्रम में हुई व्यवस्थागत कमियों, जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका और प्रोटोकॉल के पालन से जुड़े तथ्यों का परीक्षण किया जा रहा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी कि किन स्तरों पर लापरवाही हुई और आगे क्या कार्रवाई की जाएगी।
📢 विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। मो.7869363028
Was this article helpful?
YesNo



