Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

फर्जी ई-चालान से रहें सावधान, वास्तविक जानकारी के लिए केवल अधिकृत वेबसाइट का करें उपयोग

नागरिकों से वास्तविक ई-चालान की जानकारी के लिए केवल परिवहन विभाग की अधिकृत वेबसाइट का उपयोग करने की अपील

राजनांदगांव । गांव की किसान खबरें

परिवहन विभाग द्वारा नागरिकों को ई-चालान के नाम पर हो रही साइबर ठगी से सतर्क रहने की अपील की गई है। अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने बताया कि साइबर अपराधी परिवहन विभाग की वेबसाइट के समान क्लोन पेज तैयार कर नागरिकों को ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन का भय दिखाते हुए फर्जी संदेश एवं लिंक भेज रहे हैं। इन लिंक पर क्लिक करने के बाद नागरिकों से उनकी व्यक्तिगत जानकारी, बैंक खाता, डेबिट-क्रेडिट कार्ड अथवा यूपीआई संबंधी जानकारी प्राप्त कर धोखाधड़ी की जा रही है। उन्होंने नागरिक से किसी भी संदिग्ध लिंक, शॉर्ट लिंक अथवा अज्ञात वेबसाइटों पर क्लिक नहीं करने कहा है। ऐसे फर्जी लिंक प्राय: अज्ञात मोबाइल नंबरों से भेजे जाते हैं तथा इनमें शासकीय डोमेन के स्थान पर संदिग्ध डोमेन नामों का उपयोग किया जाता है। इन संदेशों में तत्काल भुगतान करने अथवा कानूनी कार्रवाई की धमकी देकर लोगों पर दबाव बनाया जाता है। कई मामलों में लिंक खोलने पर सीधे कार्ड, बैंक खाता अथवा यूपीआई संबंधी जानकारी मांगी जाती है तथा कभी-कभी मोबाइल एप्लीकेशन डाउनलोड करने के लिए भी कहा जाता है।

Live Cricket Info


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

उन्होंने कहा कि वास्तविक ई-चालान की जानकारी प्राप्त करने के लिए केवल परिवहन विभाग की अधिकृत वेबसाइट https://echallan.parivahan.gov.in का ही उपयोग करें। वेबसाइट के पेज ऑनलाईन विकल्प में जाकर चालान नंबर एवं कैप्चा कोड दर्ज कर गेट डिटेल पर क्लिक करने के पश्चात मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी के माध्यम से चालान का विवरण देखा जा सकता है। उन्होंने बताया कि पुलिस एवं परिवहन विभाग के प्रवर्तन अमले द्वारा किए गए प्रत्येक वैध ई-चालान की सूचना वाहन स्वामी के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर केवल अधिकृत ई-चालान प्रणाली के माध्यम से ही भेजी जाती है। नागरिकों से किसी भी अज्ञात व्यक्ति को ऑनलाइन भुगतान नहीं करने तथा बैंकिंग व डिजिटल लेन-देन के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई है। उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध कॉल, संदेश, लिंक अथवा मोबाइल एप्लीकेशन के संबंध में निकटतम पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराएं अथवा साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 एवं राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। परिवहन विभाग द्वारा साइबर ठगी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए नागरिकों से सतर्क, जागरूक एवं सुरक्षित रहने का आग्रह किया गया है।

📢 विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। मो.7869363028
Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

हेम कुमार सतनामी

मैं हेमकुमार सतनामी, राजनंदगांव (छत्तीसगढ़) से हूँ और गाँव की किसान ख़बरें! का मुख्य संपादक हूँ। मेरा उद्देश्य किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों की सच्ची व ज़मीनी खबरें आप तक पहुँचाना है। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.