Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

आयुक्त ने नाला सफाई का जायजा लेकर पानी भरान क्षेत्र के नाला नाली की समुचित सफाई करने के दिये निर्देश

तुलसीपुर नाली निर्माण देख पानी निकासी के लिए पर्याप्त ढाल रखने कहा

राजनांदगांव ।
शहर की ड्रेन व्यवस्था सुचारू रूप से चले एवं बारिश में पानी भरान व अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो यह सुनिश्चित करने नगर निगम द्वारा बरसात के पूर्व शहर के बड़ो एवं प्रमुख नालो  एवं पानी भरान स्थल की सफाई युद्ध स्तर पर कराई गयी है और वर्तमान में दुसरे चरण की सफाई जारी है। आज आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा  प्रातः सफाई व्यवस्था देखने की कडी में शहर में चल रहे नाली नालों की सफाई का निरीक्षण कर पानी भरान क्षेत्रों में साफ सफाई कर पानी निस्तारी की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिये, ताकि बारिश का पानी वार्डो मंे न भरे।
आयुक्त श्री विश्वकर्मा आज प्रातः शहर के इदिरा नगर, गंज चैक, गोल बााजर में सफाई व्यवस्था का जायजा लेकर इंदिरा नगर एवं गंज चैक में चल रहे नाला सफाई देख कहा कि नाला के निचले स्तर से कचरा निकाले, नाली में लगे जाली निकालने कहा ताकि पानी का सुचारू बहाव हो। उन्होने कहा कि सभी नालो की अच्छे से सफाई की जाए, जिन नालो की सफाई चल रही है वहा उन नालो की बारिश के पानी की समुचित निकासी के आधार पर सफाई करना सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि पानी भरान क्षेत्र के नाली नालो की भी अच्छी तरीके से सफाई की जाए। नाला सफाई में आ रही बाधा को भी दूर कर सफाई करें, ताकि उस क्षेत्र में बारिश का पानी न भरे।
आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने गोल बाजार का निरीक्षण कर बाजार क्षेत्र के नाली की प्रतिदिन सफाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सब्जी पसरा वालो को नाली में कचरा न डालने, गंदगी न फैलाने समझाईस देवे, नाली में कचरा जाने से पर्याप्त बहाव के अभाव में बारिश का पानी बाजार में भर जायेगा, जिससे निजात दिलाना है। उन्होंने बाजार के आकाक्षी शौचालय को जल्द प्रारंभ करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार तुलसीपुर में निर्माणाधीन नाली का जायजा लेकर काम में तेजी लाकर समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नाली निर्माण में ढलान का विशेष ध्यान रखा जाए जिससे पानी की पर्याप्त निकासी हो सके। उन्हांेने स्वच्छता निरीक्षक से कहा कि बारिश के पानी की समुचित निकासी की व्यवस्था हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए। किसी भी क्षेत्र में बारिश का पानी न भरे इसके लिए अभी से चिन्हांकित कर सफाई कराना सुनिश्चित करे।
📢 विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। मो.7869363028
Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

हेम कुमार सतनामी

मैं हेमकुमार सतनामी, राजनंदगांव (छत्तीसगढ़) से हूँ और गाँव की किसान ख़बरें! का मुख्य संपादक हूँ। मेरा उद्देश्य किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों की सच्ची व ज़मीनी खबरें आप तक पहुँचाना है। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.