Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

अमर्यादित राजनीति के विरोध में भाजयुमो सड़कों पर, राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन

कांग्रेस के खिलाफ भाजयुमो का हल्ला बोल, राहुल गांधी का पुतला फूंका

राजनांदगांव। गांव की किसान खबरें
भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला राजनांदगांव द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह  के विरुद्ध की गई अमर्यादित एवं अभद्र टिप्पणी करने के विरोध में आज महावीर चौक, राजनांदगांव में राष्ट्रीय व प्रदेश आवाहन पर भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिया एवं भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष चिन्टू सोनकर के नेतृत्व में जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए राहुल गांधी एवं दीपक बैज का पुतला दहन किया
https://www.youtube.com/shorts/7ZVlEFqC2gA?feature=share
भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार देश के लोकतांत्रिक संस्थानों, संवैधानिक पदों एवं राष्ट्र के सम्मानित नेतृत्व को अपमानित करने का कार्य कर रही है। 
भाजयूमो जिलाध्यक्ष चिन्टू सोनकर ने कहा कि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह जैसे लोकप्रिय नेताओं के खिलाफ कांग्रेस नेताओं द्वारा लगातार अभद्र एवं अशोभनीय भाषा का प्रयोग करना उनकी राजनीतिक हताशा को दर्शाता है। साथ ही  सोनकर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एवं उसके नेताओं की यह पुरानी प्रवृत्ति रही है कि जब भी देशहित से जुड़े मुद्दों पर जनता उनका साथ नहीं देती, तब वे व्यक्तिगत टिप्पणी एवं अशोभनीय भाषा का सहारा लेते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा पूर्व में भी प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के लिए “मौत का सौदागर”, “चायवाला”, “नीच राजनीति” जैसे अपमानजनक शब्दों का उपयोग किया गया था, जिसे देश की जनता ने कभी स्वीकार नहीं किया। इसके साथ ही कांग्रेस नेताओं द्वारा बार-बार सेना, सुरक्षा एजेंसियों एवं संवैधानिक संस्थाओं पर भी सवाल खड़े किए जाते रहे हैं।
चिन्टू सोनकर ने कहा कि
कांग्रेस नेताओं की मानसिकता लोकतांत्रिक विरोधी एवं अहंकारी हो चुकी है। जनता द्वारा लगातार चुनावों में नकारे जाने के बाद कांग्रेस अब राजनीतिक मर्यादाओं को भी भूल चुकी है। देश के प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री के खिलाफ इस प्रकार की टिप्पणी केवल भारतीय जनता पार्टी का नहीं, बल्कि देश की 140 करोड़ जनता के सम्मान का अपमान है। साथ उन्होंने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा लोकतांत्रिक एवं असंवैधानिक तरीके से कांग्रेस की जनविरोधी और राष्ट्रविरोधी सोच का लगातार विरोध करता रहेगा।भाजयुमो कार्यकर्ता हर स्तर पर कांग्रेस की नकारात्मक राजनीति का जवाब देने के लिए प्रतिबद्ध हैं
कार्यक्रम में
भाजपा एवं भाजयुमो के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा-प्रकोष्ठ पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जिमसे मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष,इरफ़ान शेख, अल्फ़ा संख्या मोर्चाप्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सागर वर्मा सौरभ चौहान, हैरी जोसफ, जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा भाजयुमो जिला, महामंत्री आशुतोष सिंह उपाध्यक्ष उज्ज्वल कसेर उपाध्यक्ष, जयंत साहु उपाध्यक्ष,अरविंद बेद मंत्री, अमन जायसवाल मंत्री, आशु डहरिया मंत्री, विवेक वैष्णव कोषाध्यक्ष, यश परख सहकोसअध्यक्ष, जैनम बेद जिला कार्यालय मंत्री,तेज सिन्हा जिला सोशल मीडिया, अलंकृत शर्मा सौरभ रात्रे स्मोंशु गजेंद्र मंडल अध्यक्ष ग्रमीण पूर्व गोपाल साहू ग्रामीण मंडल अध्यक्ष, भीष्म साहू मंडल महामंत्री, छबि लाल यदु मंडल महामंत्री, शत्रोहन मानिकपुरी रफीक खान, बशीर खान, इस्लाम खान, अफसर खान, मेलकॉम दास, नसरुद्दीनअनुसूचीत जाति मंडल अध्यक्ष करण कोसरे दक्षिण मंडल,महामंत्री, हिमांशु महामंत्री, आशीष सोरी उतर मंडल महामंत्री रिभाए यादव ,रोहित सिन्हा, हरीश सोनवानी,अमितेश झा, मनोज साहु, अभिषेक सैन, संयम जैन, जितू साहु, हर्षा वर्धन शर्मा, चंदन राजपूत,विवेक ताम्रकर, जगेंद्र देवांगन,योगेश देवांगन, बिखम साहू अंकित वर्मा, निखिल सिन्हा, वैभव राजपूत, प्रन्या सोनी,रोहन मेश्राम, मनोज जैन, चुनेश्वर साहू, गौरव, विप्लव साहू, भावेश पवन साहू मुकेश नेताम खेमचंद दशलेहरे, पप्पू सोनी,कुमार साहू, मेजर सेन, शशिकांत साहू, पिंटू चंद्रवंशी, तुषार साहू, दीपेश ठाकुर उपस्थित रहे।*
जारीकर्ता: चिन्टू सोनकर जिलाध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला राजनांदगांव
मो. 7898277368
📢 विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। मो.7869363028
Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

हेम कुमार सतनामी

मैं हेमकुमार सतनामी, राजनंदगांव (छत्तीसगढ़) से हूँ और गाँव की किसान ख़बरें! का मुख्य संपादक हूँ। मेरा उद्देश्य किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों की सच्ची व ज़मीनी खबरें आप तक पहुँचाना है। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.