Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

नगर पालिका परिषद् डोंगरगढ़ के विकास के लिए 2 करोड़ रूपए स्वीकृत करने की घोषणा की

माँ बम्लेश्वरी छिरपानी परिसर शेड डोंगरगढ़ में नगर पालिका परिषद् डोंगरगढ़ के भूमि पूजन एवं बुद्ध पूर्णिमा समारोह में हुए शामिल

राजनांदगांव । गाँव की किसान खबरें

उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने माँ बम्लेश्वरी छिरपानी परिसर शेड डोंगरगढ़ में नगर पालिका परिषद् डोंगरगढ़ के भूमि पूजन एवं बुद्ध पूर्णिमा समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उप मुख्यमंत्री ने गौतम बुद्ध एवं  बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर मालार्पण किया तथा दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सभी ने बुद्धम् शरणम् गच्छामि… श्लोक का वाचन किया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने डोंगरगढ़ शहर को 5 करोड़ 20 लाख रूपए की सौगात दी। उन्होंने 15वां वित्त आयोग मद अंतर्गत 1 करोड़ 94 लाख 88 हजार रूपए के राउसकला क्षेत्र में इंटेकवेल, पंप हाऊस एवं पंपिग निर्माण कार्य तथा 71 लाख 62 हजार रूपए की लागत से पनियाजोब क्षेत्र में संक्सन पीठ निर्माण व वीटी मोटर स्थापना कार्य और स्वच्छ भारत मिशन-शहरी 2.0 अंतर्गत 1 करोड़ 8 लाख 21 हजार रूपए की लागत से सूखे एवं गीले कचरे के प्रबंधन हेतु संयंत्रों की स्थापना तथा स्थापित संयंत्रों के उन्नयन व विकास कार्य का भूमि पूजन किया। इसके साथ ही उन्होंने नगर पालिका परिषद् डोंंगरगढ़ के विभिन्न वार्डों में अधोसंरचना मद 2025-26 अंतर्गत 1 करोड़ 45 लाख 45 हजार रूपए की लागत से 36 कार्यों का भूमि पूजन किया। उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने नगर पालिका परिषद् डोंगरगढ़ के विकास के लिए 2 करोड़ रूपए स्वीकृत करने की घोषणा की।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने बुद्ध पूर्णिमा तथा डोंगरगढ़ में विकास कार्यों की सौगात के लिए सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि भगवान गौतम बुद्ध का अवतरण समाज को नई दिशा तथा मार्गदर्शन देने के लिए हुआ था। उनके विचार एवं संदेश आज भी दुनिया के लिए प्रासंगिक है। हमारा देश गौतम बुद्ध के दिखाए रास्ते पर चल रहा है। गौतम बुद्ध एवं बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने जो राह दिखाई उसका अनुसरण प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने कहा है कि किसी भी समाज एवं देश की स्थिति का आंकलन करना हो तो महिलाओं की स्थिति से करना चाहिए। किसी भी घर को स्त्री और पुरूष मिलकर चलाते है। समाज एवं देश के विकास में महिलाओं की भागीदारी जरूरी है। सरकार ने ढाई साल में मोदी की गारंटी को पूरा करने का कार्य किया है। चाहे प्रधानमंत्री आवास योजना हो या धान खरीदी, किसानों का बोनस तथा महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं के विकास के लिए कार्य करना हो सरकार ने योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया है। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में तेजी से विकास हो रहा है। डोंगरगढ़ शहर को विकास कार्य के लिए अब तक 27.50 करोड़ रूपए प्रदान किए गए है। डोंगरगढ़ का माँ बम्लेश्वरी मंदिर आस्था एवं विश्वास का केन्द्र है। देश भर से दर्शनार्थी एवं श्रद्धालुगण यहां पहुंचते हैं। यहां सुविधाएं बढ़े इसके लिए सरकार प्रतिबद्ध है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह एवं सांसद श्री संतोष पाण्डेय ने डोंगरगढ़ में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी है। धाम के सर्वागीण विकास के लिए हरसंभव कार्य किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हमारा शहर स्वच्छ, सुंदर एवं सुविधापूर्ण बने इसके लिए सभी का योगदान होना चाहिए। डबल इंजन की सरकार विकास के लिए समर्पित है।

सांसद श्री संतोष पाण्डेय ने कहा कि

माँ बम्लेश्वरी मंदिर प्रांगण में विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसके पहले 39 करोड़ रूपए की लागत से वाईस एण्ड ब्रिज का निर्माण कराया जा रहा है। 12.5 करोड़ रूपए की लागत से अमृत स्टेशन का निर्माण किया जा रहा है। प्रसाद योजना अंतर्गत 43 करोड़ रूपए की लागत से कैफेटेरिया, मेडिटेशन सेंटर, सोलर यंत्र, श्रीयंत्र सहित विभिन्न दर्शनीय स्थलों का निर्माण किया गया है। जिससे प्रज्ञागिरि एवं बौद्ध तीर्थ स्थल आने वालों की संख्या बढ़ी है। 180 करोड़ रूपए की लागत से राजनांदगांव-डोंगरगढ़ से गोंदिया तक फोर लेन सड़क का निर्माण किया गया है। महापौर श्री मधुसूदन यादव ने कहा कि डोंगरगढ़ में सरकार विकास के क्षेत्र में नया कदम लेकर आयी है। आने वाले समय में नगरीय क्षेत्र में और भी कार्य होंगे। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री रमन डोंगरे, बौद्ध विहार के अध्यक्ष श्री मुन्ना लाल नंदेश्वर, पूर्व विधायक श्री विनोद खांडेकर, पूर्व विधायक श्री रामजी भारती ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

कार्यक्रम में समाज सेवी

श्री कोमल सिंह राजपूत, नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजगामी संपदा न्यास श्रीमती पूर्णिमा साहू, माँ बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री मनोज अग्रवाल, मां बम्लेश्वरी ट्रस्ट समिति के उपाध्यक्ष श्री अनील गट्टानी सहित ट्रस्ट समिति के अन्य पदाधिकारी, बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं नागरिक उपस्थित थे।

📢 विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। मो.7869363028
Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

हेम कुमार सतनामी

मैं हेमकुमार सतनामी, राजनंदगांव (छत्तीसगढ़) से हूँ और गाँव की किसान ख़बरें! का मुख्य संपादक हूँ। मेरा उद्देश्य किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों की सच्ची व ज़मीनी खबरें आप तक पहुँचाना है। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.