Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

धान की जगह दलहन-तिलहन फसलों को बढ़ावा दें, एचपीवी वैक्सीनेशन में लाएं तेजी : कलेक्टर

साप्ताहिक समीक्षा बैठक में कलेक्टर के निर्देश, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर

राजनांदगांव, । गांव की किसान खबरें

कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने गिरदावरी कार्य, पौधरोपण अभियान, सीएम हेल्पलाइन, जन शिकायतों और सुशासन तिहार के आवेदनों की नियमित मॉनिटरिंग पर विशेष जोर दिया।

Live Cricket Info


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बैठक में कलेक्टर ने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए पात्र हितग्राहियों के घरों में सोलर पैनल स्थापना कार्य में तेजी लाने तथा ग्राम पंचायतों एवं वार्डों में सूर्यघर सभाओं के माध्यम से जनजागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 3,959 घरों में सोलर पैनल स्थापित किए जा चुके हैं।

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच, उपचार और मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान की समीक्षा करते हुए उन्होंने स्कूलवार रोस्टर तैयार कर टीकाकरण कार्य में तेजी लाने को कहा। जिले में अब तक 4,777 किशोरी बालिकाओं का टीकाकरण किया जा चुका है।

कलेक्टर ने कृषि विभाग को किसानों को धान की बजाय कम पानी में होने वाली दलहन एवं तिलहन फसलों की खेती के लिए प्रोत्साहित करने तथा पर्याप्त मात्रा में बीज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 61 प्रतिशत बोआई पूरी हो चुकी है। साथ ही किसानों को नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी के उपयोग के प्रति जागरूक करने पर भी जोर दिया।

बैठक में कुपोषण मुक्ति अभियान, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, अग्निवीर भर्ती, आश्रम-छात्रावासों के निरीक्षण तथा प्रयास आवासीय विद्यालय में प्रवेश एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी, अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर श्री प्रेमप्रकाश शर्मा सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

📢 विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। मो.7869363028
Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

हेम कुमार सतनामी

मैं हेमकुमार सतनामी, राजनंदगांव (छत्तीसगढ़) से हूँ और गाँव की किसान ख़बरें! का मुख्य संपादक हूँ। मेरा उद्देश्य किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों की सच्ची व ज़मीनी खबरें आप तक पहुँचाना है। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.