Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

उद्यानिकी विभाग द्वारा मिला उन्नत किस्म के बीज

उद्यानिकी विभाग द्वारा मिला उन्नत किस्म के बीज

राजनांदगांव 06 मई 2026।

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर ग्रामीणों के लिए शासन की योजनाओं से सीधे जुडऩे का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं। इसी कड़ी में डोंगरगढ़ विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बुढ़ानछापर में आयोजित शिविर किसान श्री कीर्तन उईके के लिए खुशियों भरा अवसर साबित हुआ। ग्राम पीटेपानी निवासी किसान श्री कीर्तन उईके ने बताया कि वे उद्यानिकी फसलों विशेषकर सब्जी-भाजी की खेती करते हैं। उनके पास लगभग 23 एकड़ कृषि भूमि है, जिसमें से वे लगभग 6 एड़क में विभिन्न प्रकार की सब्जियों का उत्पादन करते हैं। उत्पादन के बाद उचित भंडारण व्यवस्था नहीं होने के कारण उन्हें कई बार नुकसान उठाना पड़ता था।
किसान कीर्तन ने बताया कि वे सुशासन तिहार शिविर में पहुंचकर उद्यानिकी विभाग की राष्ट्रीय बागवानी मिशन (एनएचएम) योजना की जानकारी प्राप्त की और आवेदन किया। इसके तहत उन्हें पैकहाउस निर्माण के लिए डीबीटी के माध्यम से 2 लाख रूपए का अनुदान स्वीकृत हुआ, जो उनके लिए बड़ी राहत साबित हुआ। श्री उईके ने बताया कि पैकहाउस बनने से अब वे अपनी सब्जियों को सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से भंडारित कर सकेंगे। इससे फसल की गुणवत्ता बनी रहेगी और उन्हें बेहतर बाजार मूल्य भी प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि पहले फसल को तुरंत बेचने की मजबूरी रहती थी, लेकिन अब वे सही समय पर विक्रय कर सकेंगे, जिससे उनकी आय में निश्चित रूप से वृद्धि होगी। उन्होंने बताया कि उद्यानिकी विभाग द्वारा उन्हें उन्नत किस्म के बीज भी उपलब्ध कराए गए, जिससे उत्पादन में और सुधार होगा। विभागीय अधिकारियों द्वारा पैकहाउस के उपयोग, ग्रेडिंग, पैकिंग एवं विपणन की भी जानकारी दी गई, जिससे उन्हें आधुनिक खेती के प्रति नई समझ मिली।
किसान श्री कीर्तन उईके ने शासन की इस जनहितकारी पहल के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सुशासन तिहार जैसे आयोजन वास्तव में किसानों के लिए लाभकारी हैं, जहां योजनाओं की जानकारी के साथ-साथ मौके पर ही समाधान और लाभ मिल रहा है। उन्होंने अन्य किसानों से भी इन योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।

Live Cricket Info


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
📢 विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। मो.7869363028
Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

हेम कुमार सतनामी

मैं हेमकुमार सतनामी, राजनंदगांव (छत्तीसगढ़) से हूँ और गाँव की किसान ख़बरें! का मुख्य संपादक हूँ। मेरा उद्देश्य किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों की सच्ची व ज़मीनी खबरें आप तक पहुँचाना है। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
×

Immediate action required.

⏳ Your payment is now overdue.
00
Days
00
Hrs
00
Min
00
Sec
Act Before Time Runs Out

Please complete your payment as soon as possible to avoid temporary suspension of your website services. Once payment is received, your services will continue without interruption.

Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.