प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन से सेवा, समर्पण और जनकल्याण की भावना को मिलती है नई दिशा
पीएम मोदी के प्रेरणादायी विचारों और जनहित के विषयों से समाज सेवा का संकल्प सुदृढ़ होता है: मधुसूदन

राजनांदगांव । गांव की किसान खबरें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 135 वें एपिसोड का लाईव प्रसारण आज सारे देश भर में देखा गया। राजनंादगॉव महापौर मधुसूदन यादव ने भी आज मोतीपुर वार्ड अंतर्गत स्थित अपने निज निवास पर सपरिवार मन की बात कार्यक्रम का लाईव प्रसारण टी.व्ही. पर देखा। महापौर मधुसूदन ने अपने घर पर प्रत्येक गुरूवार एवं रविवार को आयोजित जनदर्शन एवं जनसंपर्क के व्यस्त शेड्यूल में से समय निकालकर अपने परिवारजनों, इष्टमित्रों एवं वार्डवासियों को साथ इस कार्यक्रम का एपिसोड देखा और एपिसोड देखने के पश्चात् उपस्थितजनों को बताया कि पीएम मोदी के प्रेरणादायी विचारों और जनहित के विषयो से समाज सेवा का उनका संकल्प सुदृढ़ होता है । मन की बात का लाईव प्रसारण देखने के लिये महापौर के साथ उनके निवास पर वार्ड नं.08 के पार्षद मनोहर यादव, समाजसेवी मनीष जैन एवं सरिता सिन्हा, युवा मोर्चा एवं अनुसूचित जाति मोर्चा सहित उत्तर मंडल के पदाधिकारीगण एवं सदस्यगण करन कोसरे, रिभय यादव, महेश मोहबे, योगराज जगने, अंश कुमार कन्नौजे, रवि बंजारे, रिषभ मल्ल, निखिल सिन्हा, विकास गजभिए, करन पाल, प्रशांत रजक, सोनू कोसरे, नोहर किसर, यश देवांगन, प्रिंस जागने एवं अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे । मन की बात के 135वें संस्करण के लाईव प्रसारण के श्रवण अवलोकन उपरांत महापौर ने उपस्थित सभा से प्रधानमंत्री जी के प्रेरणादायी विचारों को आत्मसात करते हुए राष्ट्र निर्माण, सेवा, स्वच्छता, आत्मनिर्भर भारत एवं जनभागीदारी, पर्यावरण, जैसे महत्वपूर्ण एवं ज्वलंत विषयों पर समाज में सकारात्मक सोच, जनजागृति एवं देश के प्रति प्रेम, कर्त्तव्यबोध एवं समर्पण की भावना का प्रचार प्रसार करने का आव्हान किया।
उल्लेखनीय है कि आज के एपिसोड में पीएम मोदी ने देश को रक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बताते हुए भारतीय नौसेना की बढ़ती ताकत की सराहना की। उन्होंने स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित युद्धपोतों आई.एन.एस.दूनागिरी, आई.एन.एस. संशोधक और आई.एन.एस. आग्रह का विशेष रूप से उल्लेख किया। उन्होंने जल संरक्षण एवं कैच द रेन अभियान की चर्चा करते हुए वर्षाजल संचयन को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान करते हुए, प्रत्येक नागरिक से जल संरक्षण को अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने की अपील की । पीएम मोदी ने विमानन क्षेत्र में मेड इन इंडिया की सफलता की गाथा साझा की, असम की हरगिला पक्षी को स्थानीय महिलाओं की मदद से विलुप्त होने से बचाने की मुहीम से अवगत कराया, तकनीक और एआई के बदलते युग एवं परिवेश में युवाओं को अपनी रचनात्मकता और भारतीय जड़ों से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया । इसके साथ ही नालंदा विश्वविद्यालय के नए स्वरूप का जिक्र कर उसे शास्त्रार्थ परंपरा को पुनर्जीवित करने का माध्यम बताया।




