RTI के बाद पत्रकार को जान से मारने की धमकी, शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं
पंचायत की जानकारी मांगना पड़ा भारी, पत्रकार ने लगाई सुरक्षा की गुहार

मेरे द्वारा 12 मई 2026 को ग्राम पंचायत पटेवा से सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत जानकारी मांगी थी। इसके बाद 25 मई पंचायत द्वारा मांग पत्र जारी किया गया और 5 जून को पंचायत सचिव ने मेरे को दस्तावेज प्राप्त करने के लिए बुलाया।
मैं ने दस्तावेज प्राप्त करने के लिए 6 जून 2026 को ग्राम पंचायत कार्यालय पहुंचने पर सरपंच के पति रवि कुमार वर्मा ने मेरे को धमकाते हुए कहा कि यदि आप पंचायत के कार्यों में शिकायत की या जांच कराई तो आपको गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। और जान से मारने , नुकसान पहुंचाने तक की धमकी दी।
इस घटना के बाद थाना घुमका में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। मेरे और मेरे परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता है तथा मामले में निष्पक्ष जांच और दोषी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
यदि भविष्य में मेरे या मेरे परिवार को किसी प्रकार की हानि होती है तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की होगी।




