Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

गांव-गांव पहुंच रहा समाधान, बदल रही फसल उत्पादन

गांव-गांव पहुंच रहा समाधान, बदल रही जिंदगी

रायपुर । गांव की किसान खबरें

प्रदेशभर में 1 मई से चल रहा सुशासन तिहार संवाद, विश्वास, संवेदनशीलता और जनसेवा का नया माध्यम बन गया है। गांवों की चौपालों से लेकर जनसमस्या निवारण शिविरों तक शासन और जनता के बीच संवाद का सशक्त सेतु तैयार हुआ है, जहां लोगों की समस्याएं सिर्फ सुनी नहीं जा रहीं, बल्कि संवेदनशीलता और तत्परता से उनका समाधान भी सुनिश्चित किया जा रहा है। राज्य सरकार अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाकर सुशासन की अवधारणा को धरातल पर साकार कर रही है।

सुशासन तिहार के तहत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविरों में आम नागरिकों के साथ किसानों में भी विशेष उत्साह देखा जा रहा है। स्थानीय प्रशासन की संवेदनशील पहल से किसानों की समस्याओं का त्वरित समाधान कर उन्हें राहत प्रदान की जा रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कोरबा के ग्राम नवापारा के किसान श्री शिव कंवर को भी सुशासन तिहार के माध्यम से बड़ी राहत मिली है। वर्षों से खेती-किसानी से जुड़े श्री कंवर करीब चार एकड़ भूमि में धान की खेती करते हैं। खेती ही उनके परिवार की आजीविका का मुख्य आधार है। लेकिन सिंचाई के पर्याप्त साधन नहीं होने के कारण उन्हें हर वर्ष कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। खेतों तक समय पर पानी नहीं पहुंच पाने से फसल उत्पादन प्रभावित होता था और अतिरिक्त आर्थिक परेशानी भी उठानी पड़ती थी।

किसान श्री शिव कंवर की समस्या को गंभीरता से लेते हुए कृषि विभाग ने उन्हें पेट्रोल चलित पंप प्रदान किया। पंप मिलने से अब उन्हें सिंचाई में सुविधा होगी और खेती का कार्य अधिक सुचारु रूप से हो सकेगा। इससे फसल उत्पादन बढ़ने के साथ उनकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।

श्री कंवर ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि सुशासन तिहार वास्तव में आम लोगों के लिए राहत का माध्यम बन रहा है। उन्होंने कहा कि अब खेतों में पानी की समस्या दूर होगी और खेती बेहतर तरीके से कर सकेंगे। उन्होंने इस सहायता के लिए विष्णु देव साय एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

📢 विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। मो.7869363028
Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

हेम कुमार सतनामी

मैं हेमकुमार सतनामी, राजनंदगांव (छत्तीसगढ़) से हूँ और गाँव की किसान ख़बरें! का मुख्य संपादक हूँ। मेरा उद्देश्य किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों की सच्ची व ज़मीनी खबरें आप तक पहुँचाना है। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.