लेही विधि से धान बुवाई की सलाह, ड्रम सीडर और छिटकवा विधि अपनाएं किसान
विलंबित मानसून में धान उत्पादन बचाने कृषि विज्ञान केंद्र की विशेष सलाह

राजनांदगांव, ।
कृषि विज्ञान केंद्र राजनांदगांव ने एलनीनो के संभावित प्रभाव को देखते हुए किसानों को धान की खेती के लिए विशेष सलाह जारी की है। नर्सरी उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में किसानों को लेही विधि से अंकुरित बीजों की ड्रम सीडर एवं छिटकवा विधि से बुवाई करने की सलाह दी गई है। कृषि विशेषज्ञों ने बीजों को कवकनाशी और जैव उर्वरकों से उपचारित कर बुवाई करने तथा शीघ्र एवं मध्यम अवधि की धान किस्मों का चयन करने पर जोर दिया है। साथ ही खरपतवार नियंत्रण के लिए उपयुक्त निंदानाशकों के उपयोग की जानकारी भी दी गई है।
📢 विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। मो.7869363028
Was this article helpful?
YesNo



