सिंगारपुर में आंगनबाड़ी व्यवस्था पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी
सिंगारपुर में आंगनबाड़ी व्यवस्था पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी

के सी जी । गांव की किसान खबरें
खैरागढ़ में स्थित ग्राम सिंगारपुर से सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक एक का कार्यकर्ता अपने घर में ही दफ्तर का काम करती है अक्सर आंगनबाड़ी बंद रहता है यह जानकारी मिली है तब हमारे द्वारा स्टिंग किया गया ।
सहायिका मंसूरी यादव से मिली जानकारी के
अनुसार कार्यकर्ता पुष्पा सिंग घर में ही रहती है आती नहीं है मैं ही चलाती हूं मुझे छुट्टी एक दिन का भी नहीं देती है मेरा आज काम था लेकिन मैं छुट्टी नहीं ले पाई वह दिन रात छुट्टी में रहती है खाना पकाने के बाद बच्चे को बुलाती हूं और खाना खिलाने के बाद घर पर छोड़ने जाती हूं बाकी आंगनबाड़ी का लिखने पढ़ने का काम घर पर ही करती है मैं फोन लगा कर बता देती हूं। कि इतने बच्चे आए हैं और कभी-कभी खाना देने के समय आती है और फोटो खींचकर चली जाती है सभी काम को मुझे संभालना पड़ता है।
ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार
पुष्पा सिंग आंगनबाड़ी जाती है उनका कोई गारंटी नहीं रहता है कब आती है कब जाती है यह किसी को पता नहीं चलता है। इसी आंगनबाड़ी में खाना भी अच्छे से नहीं बनता है। और पुष्पा सिंग का बच्चों के प्रति व्यवहार अच्छी नहीं रहती हैं बच्चों के ऊपर हमेशा चिड़चिड़ाते रहती है इसीलिए बच्चे आंगनबाड़ी नहीं जाते है ।
पुष्पा सिंग से जानकारी लेने पर कहा कि
मैं आंगनबाड़ी जाती हूं और आंगनबाड़ी में बहुत काम होता है कभी इधर-उधर जाना होता है तभी आंगनबाड़ी नहीं जा पाती अन्यथा आंगनवाड़ी जाती हुं।
सुपरवाइजर श्यामा डोगरे का दबाव
मैं किसी भी प्रकार का बाइट नहीं दूंगी और आप खबर छापोगे तो सोच समझकर छापना मैं कहां-कहां खिंचूंगी वह आपको पता नहीं चलेगा मैं अच्छे के लिए अच्छी हूं बुरा के लिए बुरा हूं अगर खबर किसी ने छापा तो सब कुछ मुझे पता चल जाएगा और तब किसको बचाना है और किसे निपटाना है। बाद में बाइट दूंगी लेकिन अभी नहीं जो अभी स्थिति है उस पर किसी भी प्रकार का बाइट नहीं दूंगी ।
ग्रामीणों व सहायिका से मिली जानकारी के अनुसार यह खबर न चलाने की दबाव से मुझे समझ में आया है कि यहां मामला बच्चों का भविष्य से जुड़े हुए धांधली भी नजर आया है । खैरागढ़ राज्य शांति प्रिय राज्य है यहां भोले भाले लोग रहते हैं जो किसी के प्रति आज तक आवाज नहीं उठाया है यह राज्य से इस तरह से कार्य अशुभनी नजर आ रहा है ।


