Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

लू (गर्म हवाओं) से बचने के लिए ये आसान और असरदार उपाय अपनाएँ

लू से बचने के लिए ये आसान और असरदार उपाय

लू गर्मियों में चलने वाली बहुत गरम और सूखी हवा होती है, जो खासकर दोपहर के समय चलती है। जब कोई व्यक्ति लंबे समय तक इस तेज गर्म हवा के संपर्क में रहता है, तो उसके शरीर का तापमान बहुत बढ़ जाता है और वह बीमार हो सकता है

बाहर निकलते समय

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

सिर को टोपी, गमछा या दुपट्टे से ढककर रखें,हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें,दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच बाहर जाने से बचें

पानी और तरल पदार्थ

दिनभर बार-बार पानी पीते रहें,नींबू पानी, छाछ, ORS का सेवन करें,नारियल पानी भी शरीर को ठंडा रखता है

खान-पान

हल्का और ठंडा भोजन करें (जैसे खीरा, तरबूज, ककड़ी),ज्यादा तेल-मसालेदार और भारी भोजन से बचें

घर में बचाव

घर को ठंडा रखने के लिए पर्दे या कूलर/पंखा इस्तेमाल करें,दिन में ठंडे पानी से नहाना फायदेमंद है

 घरेलू उपाय

आम पन्ना (कच्चे आम का शरबत) लू से बचाने में मदद करता है,कच्चा प्याज खाना भी उपयोगी माना जाता है,बाहर जाते समय पानी की बोतल साथ रखें

लू लगने के लक्षण

चक्कर आना, तेज बुखार, उल्टी, कमजोरी,ऐसे लक्षण दिखें तो तुरंत ठंडी जगह पर ले जाएँ, पानी पिलाएँ और जरूरत हो तो डॉक्टर से संपर्क करें

लू लगने पर तुरंत क्या करें

ठंडी जगह पर ले जाएँ
मरीज को तुरंत धूप से हटाकर किसी ठंडी या छायादार जगह पर लिटाएँ

कपड़े ढीले करें
टाइट कपड़े ढीले कर दें ताकि शरीर को हवा मिल सके

शरीर को ठंडा करें

ठंडे पानी से शरीर पोंछें,सिर, गर्दन, बगल और जांघों पर ठंडे पानी की पट्टी रखें,पंखा या कूलर चलाएँ

पानी या तरल दें

अगर मरीज होश में है तो ठंडा पानी, ORS, नींबू पानी दें,बेहोश व्यक्ति को कुछ भी मुँह से न दें

आराम करवाएँ
मरीज को सीधा लिटाकर आराम करने दें

तुरंत डॉक्टर को कब दिखाएँ

तेज बुखार (104°F या ज्यादा),बेहोशी या बार-बार उल्टी,सांस लेने में परेशानी,हालत में सुधार न हो

📢 विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। मो.7869363028
Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

हेम कुमार सतनामी

मैं हेमकुमार सतनामी, राजनंदगांव (छत्तीसगढ़) से हूँ और गाँव की किसान ख़बरें! का मुख्य संपादक हूँ। मेरा उद्देश्य किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों की सच्ची व ज़मीनी खबरें आप तक पहुँचाना है। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.