Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

जनजातीय योजनाओं की मॉनिटरिंग को मिली नई रफ्तार

मंत्री श्री नेताम ने 8 नए वाहनों को दिखाई हरी झंडी विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में आएगी तेजी

रायपुर | गांव की किसान खबरें

आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग की योजनाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए मंत्री श्री रामविचार नेताम ने बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने 8 जिलों के लिए नए विभागीय वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस पहल से अब दूरस्थ और वनांचल क्षेत्रों में योजनाओं की मॉनीटरिंग और संचालन पहले से ज्यादा आसान होगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इस अवसर पर मंत्री श्री नेताम ने कहा कि मैदानी क्षेत्रों में लंबे समय से वाहन सुविधा की कमी महसूस की जा रही थी। नए वाहन मिलने से अधिकारियों और मैदानी अमले को योजनाओं के क्रियान्वयन, निरीक्षण और हितग्राहियों तक पहुंचने में बड़ी सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।

मंत्री श्री नेताम ने कहा कि नई वाहन सुविधा से विशेष पिछड़ी जनजातियों और अनुसूचित जाति वर्ग के लिए संचालित योजनाओं में तेजी आएगी। इससे जिला और विकासखंड स्तर पर विभागीय कार्यों की निगरानी भी बेहतर हो सकेगी।

उन्होंने विभागीय अधिकारियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद विभाग लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। मंत्री ने विभाग के प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा के प्रयासों की विशेष प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके समन्वय से वित्त विभाग से स्वीकृति प्राप्त कर वाहन उपलब्ध कराए जा सके।

मंत्री ने यह भी कहा कि भविष्य में जिला और विकासखंड स्तर पर अन्य जरूरी संसाधन उपलब्ध कराने के प्रयास जारी रहेंगे, ताकि योजनाओं का संचालन और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

कार्यक्रम में विभाग के संयुक्त सचिव श्री बी.के. राजपूत, अपर संचालक श्री संजय गौड़, उपायुक्त श्री प्रज्ञान सेठ सहित विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

📢 विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। मो.7869363028
Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

हेम कुमार सतनामी

मैं हेमकुमार सतनामी, राजनंदगांव (छत्तीसगढ़) से हूँ और गाँव की किसान ख़बरें! का मुख्य संपादक हूँ। मेरा उद्देश्य किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों की सच्ची व ज़मीनी खबरें आप तक पहुँचाना है। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.