Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

सुशासन तिहार 2026 – ग्राम पंचायत सुंदरा में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन

सुशासन तिहार 2026 - ग्राम पंचायत सुंदरा में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन

राजनांदगांव ।गांव की किसान खबरें

सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत 7 मई 2026 को राजनांदगांव जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत सुंदरा में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्राम पंचायत सुन्दरा, बोरी, गठुला, भाठागांव, बोइरडीह, जराही, तुमड़ीलेवा, अचानकपुर भाठापारा, परमालकसा, मनकी, तोरनकटठा, पार्रीकला, बरगा, इंदामरा, भानपुरी, पनेका, बांकल, फरहद, रीवागहन, भेड़ीकला ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुए। शिविर में मांग से संबंधित 1329 आवेदन एवं शिकायत से संबंधित 16 आवेदन कुल 1345 आवेदन प्राप्त हुए। शिविर में 40 विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया। शिविर में विभागीय योजनाओं से ग्रामीणों एवं हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। शिविर में परिवहन विभाग द्वारा लर्निंग लाइसेंस बनाया गया। श्रम विभाग द्वारा श्रम पंजीयन किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाईयों का वितरण किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महतारी वंदन योजना के तहत हितग्राहियों का ई-केवाईसी सत्यापन किया गया।
शिविर में अध्यक्ष जनपद पंचायत राजनांदगांव श्रीमती प्रतिमा पप्पू चंद्राकर, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती देव कुमारी साहू , जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शीला राकेश सिन्हा, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत राजनंदगांव श्रीमती अनीता दिगेंद्र सिन्हा, जनपद सदस्य श्रीमती उत्तरी तामस्कर, श्रीमती पूर्णिमा साहू, श्रीमती हार्षी चंद्राकर, श्री राजेंद्र ठाकुर, श्री साकेत वैष्णव, श्रीमती पुष्पा उइके एवं श्री मनोज साहू, श्री रमेश चंद्राकर, श्री बलराम निर्मलकर, श्री मोतीलाल देवांगन, सरपंच सुंदरा श्री हिपेंद्र साहू, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री गौतम पाटिल, सीईओ जनपद पंचायत श्री मनीष साहू सहित सभी ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक, अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
📢 विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। मो.7869363028
Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

हेम कुमार सतनामी

मैं हेमकुमार सतनामी, राजनंदगांव (छत्तीसगढ़) से हूँ और गाँव की किसान ख़बरें! का मुख्य संपादक हूँ। मेरा उद्देश्य किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों की सच्ची व ज़मीनी खबरें आप तक पहुँचाना है। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.