आरक्षक पर दबाव बनाने के आरोप, निष्पक्ष जांच की उठी मांग
निलंबन के बाद नया विवाद: आरक्षक पर दबाव बनाने के आरोप, निष्पक्ष जांच की उठी मांग

राजनांदगांव। गाँव की किसान खबरें
डायल 112 से जुड़े कथित लेन-देन के वायरल वीडियो प्रकरण में निलंबित किए गए आरक्षक दिनेश कुमार पटेल का मामला अब नए मोड़ पर पहुंच गया है। पहले वायरल वीडियो के आधार पर अंकिता शर्मा द्वारा संबंधित आरक्षक को निलंबित कर रक्षित केंद्र संबद्ध किए जाने की कार्रवाई की गई थी, जिसके बाद अब कुछ लोगों द्वारा यह आरोप लगाए जा रहे हैं कि मामले से जुड़े पक्षों पर बयान बदलने और कथित रूप से समझौते का दबाव बनाया जा रहा है। सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर चल रही चर्चाओं ने इस मामले को फिर से सुर्खियों में ला दिया है।
सूत्रों के हवाले से सामने आ रहे दावों के अनुसार, कथित तौर पर प्रभावित पक्षों से यह कहा जा रहा है कि यदि वे बयान बदल दें तो मामला आगे नहीं बढ़ेगा, अगर आप लोगों सच बोलोगे तो भी से मेरा कुछ नहीं हो सकता मेरा बहुत पहुंच है मैं 45 दिनों में बहल हो जाऊंगा। अनावश्यक विवाद और परेशानी झेलनी पड़ सकती है ,आप लोगों को ।
अगर आप लोग झूठ बोलोगे तो मामला का फाइलो कार्यालय में दबा ही रहेगा
हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है,
लेकिन यदि ऐसे दावे सही पाए जाते हैं तो यह केवल एक निलंबन का मामला नहीं, बल्कि जांच प्रक्रिया को प्रभावित करने का गंभीर प्रश्न बन सकता है। अब जनमानस के बीच यह मांग तेज हो रही है कि पूरे प्रकरण—वायरल वीडियो, कथित अवैध वसूली और निलंबन के बाद सामने आए दबाव के आरोपों—की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराई जाए, ताकि सच सामने आए और पुलिस व्यवस्था की साख बनी रहे।



