Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

खनिज का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करने वालों पर लगातार की जा रही कार्रवाई

परिवहन करने वालों पर लगातार की जा रही कार्रवाई

राजनांदगांव।

कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिज का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। खनि अधिकारी ने बताया कि खनिज विभाग की टीम द्वारा ग्राम रातापायली, मेढ़ा, सिंगारपुर, अर्जुनी क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। मौके पर उपस्थित सरपंच एवं ग्रामीणों ने बताया कि रातापायली स्थित शिवनाथ नदी एवं ग्राम मेढ़ा, अर्जुनी एवं सिंगारपुर क्षेत्र में रेत निकालने के लिए मशीन व डम्फर का उपयोग नहीं किया जाता है। अवैध रेत निकासी व भण्डारण पर अंकुश लगाने के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया है। ग्राम में रेत भण्डारण नहीं किया गया है। मौके पर कही पर रेत भण्डारण एवं कोई भी वाहन, मशीन, ट्रेक्टर नहीं पाया गया। ग्रामीणों द्वारा आवास निर्माण हेतु 2-3 ट्रिप ट्राली रेत रखे गए थे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

खनि अधिकारी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम के तहत खनिज रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण के कुल 89 प्रकरण दर्ज कर 23 लाख 70 हजार 800 रूपए अर्थदण्ड व समझौता राशि शासकीय मद में जमा कराया गया है। इसके अंतर्गत अवैध उत्खनन के 4 प्रकरणों से 3 लाख 54 हजार 400 रूपए, अवैध परिवहन के 83 प्रकरण से 19 लाख 47 हजार 600 रूपए एवं अवैध भंडारण के 2 प्रकरण से 68 हजार 800 रूपए अर्थदण्ड व समझौता राशि शासकीय मद में जमा कराया गया है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में खनिज रेत के अवैध परिवहन के कुल 9 प्रकरण दर्ज कर 2 लाख 14 हजार 200 रूपए अर्थदण्ड व समझौता राशि शासकीय मद में जमा कराया गया है एवं 12 प्रकरणों पर कार्रवाई प्रचलन में है। खनिज विभाग की टीम द्वारा 22 अप्रैल 2026 को निरीक्षण के दौरान जुला निवासी ओम प्रकाश साहू के स्वामित्व की माजदा सीजी 08 एजे 6801 से घुमका निवासी वाहन चालक अशोक साहू एवं पीलू साहू के स्वामित्व की ट्रेक्टर इंजन सोल्ड रेड ट्राली सीजी 04 पीबी 6672 से वाहन चालक हिरेन्द्र कुमार द्वारा मिट्टी का अवैध परिवहन करने पर कार्रवाई करते हुए थाना घुमका को सुपुर्द किया गया। इसी प्रकार 22 अप्रैल 2026 को निरीक्षण के दौरान राजनांदगांव निवासी अंकित अग्रवाल के स्वामित्व की हाईवा 16 चक्का सीजी 08 ए जेड 4509 से टेकापार निवासी वाहन चालक जितेन्द्र मण्डावी द्वारा चूना पत्थर (गिट्टी) का अवैध परिवहन करने पर कार्रवाई करते हुए थाना ठेलकाडीह को सुपुर्द किया गया। 23 अप्रैल 2026 को ट्रेक्टर महिन्द्रा सोल्ड लाल ट्राली आकाश लाल सोल्ड से रातापायली निवासी वाहन चालक चुरेश कुमार साहू द्वारा रेत तथा 27 अप्रैल 2026 को हाईवा क्रमांक सीजी 23-1778 से हालाडुवा निवासी वाहन चालक रूपेश कुमार द्वारा चूना पत्थर डस्ट का अवैध परिवहन करने पर कार्रवाई करते हुए थाना डोंगरगांव को सुपुर्द किया गया। प्रकरणों में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण के रोकथाम के लिए लगातार गस्त व निगरानी की जा रही है।

📢 विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। मो.7869363028
Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

हेम कुमार सतनामी

मैं हेमकुमार सतनामी, राजनंदगांव (छत्तीसगढ़) से हूँ और गाँव की किसान ख़बरें! का मुख्य संपादक हूँ। मेरा उद्देश्य किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों की सच्ची व ज़मीनी खबरें आप तक पहुँचाना है। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.