Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

सड़क दुर्घटना के घायलों को मिल रही पीएम-राहत योजना की सुविधा

सड़क दुर्घटना के घायलों को मिल रही पीएम-राहत योजना की सुविधा

रायपुर।  गांव की किसान खबरें

भारत सरकार की पीएम-राहत (प्रधानमंत्री रोड एक्सीडेंट विक्टिम हॉस्पिटलाइजेशन एण्ड एस्योर्ड ट्रीटमेंट) योजना का कलेक्टर के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जगत के मार्गदर्शन में जिले में प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। योजना के तहत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को गोल्डन ऑवर के दौरान त्वरित एवं कैशलेस उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

योजना अंतर्गत सड़क दुर्घटना में घायल मरीजों को अधिकतम 7 दिनों तक प्रति व्यक्ति 1 लाख 50 हजार रुपए तक का कैशलेस उपचार जिले के पंजीकृत शासकीय एवं निजी चिकित्सालयों में निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है। दुर्घटना के बाद शुरुआती समय में तत्काल उपचार उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है, जिससे गंभीर घायलों की जान बचाई जा सके। जिले में पीएम-राहत योजना का शुभारंभ किया जा चुका है तथा योजना के सफल संचालन हेतु जिले के कुल 57 शासकीय एवं 20 निजी अस्पतालों को शामिल किया गया है। इन अस्पतालों में सड़क दुर्घटना से घायल मरीजों को निर्धारित प्रावधानों के तहत त्वरित उपचार उपलब्ध कराया जाएगा।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जगत ने बताया कि योजना का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटना में घायलों को समय पर गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि गोल्डन ऑवर के दौरान सही समय पर उपचार मिलने से मृत्यु दर में कमी लाई जा सकती है। योजना के संबंध में जिले के स्वास्थ्य संस्थानों को आवश्यक दिशा-निर्देश एवं प्रशिक्षण प्रदान किया जा चुका है। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि सड़क दुर्घटना की स्थिति में घायल व्यक्ति को तत्काल निकटतम पंजीकृत अस्पताल पहुंचाकर योजना का लाभ दिलाएं।

📢 विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। मो.7869363028
Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

हेम कुमार सतनामी

मैं हेमकुमार सतनामी, राजनंदगांव (छत्तीसगढ़) से हूँ और गाँव की किसान ख़बरें! का मुख्य संपादक हूँ। मेरा उद्देश्य किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों की सच्ची व ज़मीनी खबरें आप तक पहुँचाना है। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.