प्रगतिरत नवीनीकरण सड़क कार्य के साथ होगा नाली निर्माण कार्य
प्रगतिरत नवीनीकरण सड़क कार्य के साथ होगा नाली निर्माण कार्य

राजनांदगांव 16 अप्रैल 2026।
कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों पर त्वरित एवं प्रभावी निराकरण किया जा रहा है, ताकि आवेदकों को समयबद्ध तरीके से राहत मिल सके। इसी कड़ी में राजनांदगांव विकासखण्ड के ग्राम मासूल में 250 मीटर और आश्रित ग्राम मानपुर में 200 मीटर पक्का नाली निर्माण एवं ग्राम पंचायत जुरलाखुर्द के आश्रित ग्राम खपरीचमार में 200 मीटर पक्की नाली निर्माण के लिए जनदर्शन में आवेदन प्राप्त हुआ था। कलेक्टर के निर्देश पर प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कार्यपालन अभियंता प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना द्वारा वर्तमान में प्रगतिरत नवीनीकरण सड़क कार्य के साथ-साथ मांग की गई नाली निर्माण कार्य को जोड़ा गया है। वर्षाकाल पूर्व नाली निर्माण की कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी।
📢 विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। मो.7869363028
Was this article helpful?
YesNo




