पीएम गतिशक्ति योजना एवं भंडार क्रय नियमों के विषय पर कार्यशाला संपन्न
पीएम गतिशक्ति योजना एवं भंडार क्रय नियमों के विषय पर चर्चा

राजनांदगांव ।
कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में पीएम गतिशक्ति योजना एवं भंडार क्रय नियमों के विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन एवं प्रक्रियाओं के सरलीकरण के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। कार्यशाला में उप संचालक उद्योग संचालनालय श्रीमती मौसमी राहा द्वारा पीएम गतिशक्ति योजना के उद्देश्यों, क्रियान्वयन प्रक्रिया एवं विभिन्न विभागों के बीच समन्वय की आवश्यकता पर विस्तार से जानकारी दी गई। इसके साथ ही भंडार क्रय नियमों के प्रावधानों, प्रक्रियाओं एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उपायों पर भी विस्तृत चर्चा की गई। कार्यशाला में योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विभागीय अधिकारियों को शासन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए गए। बैठक में डिप्टी कलेक्टर श्री अनिकेत साहू, आयुक्त नगर निगम श्री अतुल विश्वकर्मा, महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र श्री सानू व्ही वर्गीस सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।




