Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

मधुसूदन यादव के आगमन पर शहर में उत्साह का माहौल देखने को मिला

यादव के आगमन पर शहर में उत्सव जैसा वातावरण बन गया

राजनांदगांव

डोंगरगढ़  में आयोजित भाजपा प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए और इसके बाद भाजपा नेता विवेक मोनू भंडारी के निवास पहुँचे, जहाँ उनका भव्य स्वागत किया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मोनू भंडारी के निवास पर

नगरवासियों, पार्टी कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया और आतिशबाजी के साथ जोरदार अभिनंदन किया। इस अवसर पर विभिन्न समाज वर्गों की भागीदारी ने कार्यक्रम को और भी गरिमामय बना दिया।

कार्यक्रम के दौरान

मोनू भंडारी ने अपने संबोधन में कहा कि मधुसूदन यादव जैसे व्यक्तित्व से कार्यकर्ताओं को ऊर्जा और प्रेरणा मिलती है। वहीं महापौर यादव ने नागरिकों से सीधे संवाद कर शहर की समस्याओं और विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की।

चर्चा में निर्माणाधीन वाई-शेप ब्रिज प्रमुख मुद्दा रहा।

नागरिकों ने इसे मूल स्वरूप (वाई-शेप) में ही बनाए रखने और एक छोर कालकापारा चौक के पास जोड़ने की मांग रखी, ताकि यातायात व्यवस्था बेहतर हो सके—खासतौर पर नवरात्रि मेले के दौरान बढ़ने वाली भीड़ को ध्यान में रखते हुए।

इसके अलावा, बम्लेश्वरी मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए महावीर मंदिर से सुरक्षित आवागमन हेतु फुटओवर ब्रिज बनाने की मांग भी उठाई गई।

महापौर मधुसूदन यादव ने

सभी सुझावों को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया कि वे संतोष पांडे, जिला प्रशासन और रेलवे विभाग से चर्चा कर समाधान निकालने का प्रयास करेंगे।

कार्यक्रम में

जिजुत्सु-कराटे खिलाड़ियों ने भी महापौर का सम्मान किया, जिस पर उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें जिले और प्रदेश का गौरव बताया। अंत में मोनू भंडारी परिवार द्वारा अतिथियों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई, और कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

📢 विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। मो.7869363028
Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

हेम कुमार सतनामी

मैं हेमकुमार सतनामी, राजनंदगांव (छत्तीसगढ़) से हूँ और गाँव की किसान ख़बरें! का मुख्य संपादक हूँ। मेरा उद्देश्य किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों की सच्ची व ज़मीनी खबरें आप तक पहुँचाना है। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.