Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

पीएम जनमन ग्राम सिंगबोरा में आयुष्मान आरोग्य शिविर का सफल आयोजन

विभिन्न बीमारियों के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परामर्श दिया गया

खैरागढ़
जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई अंतर्गत विकासखंड छुईखदान के पीएम जनमन ग्राम सिंगबोरा में आयुष्मान आरोग्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर बैगा जनजाति के स्वास्थ्य, आर्थिक एवं सामाजिक सुदृढ़ीकरण के उद्देश्य से आयोजित तीन दिवसीय गतिविधियों के अंतिम दिवस सम्पन्न हुआ, जिसमें पदयात्रा एवं समूह चर्चा के माध्यम से समुदाय को जागरूक किया गया।

टीबी उन्मूलन एवं स्वास्थ्य जांच पर विशेष फोकस
शिविर में विशेष रूप से टीबी उन्मूलन अभियान के तहत बैगा आदिवासी समुदाय की व्यापक स्वास्थ्य स्क्रीनिंग की गई। अत्याधुनिक हैंड-हेल्ड एक्स-रे मशीन के माध्यम से छाती की जांच की गई तथा हितग्राहियों का बीपी, शुगर एवं हीमोग्लोबिन परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया। साथ ही पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड मौके पर बनाकर उन्हें शासन की निःशुल्क उपचार योजना से जोड़ा गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

समुदाय आधारित सशक्तिकरण पर जोर
कार्यक्रम में पद्मश्री सम्मानित समाजसेवी फूलबासन बाई यादव के नेतृत्व में बैगा जनजाति के स्वास्थ्य, आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण हेतु समुदाय आधारित गतिविधियों को और अधिक सुदृढ़ करने का आवाह्न किया गया।

प्रशासनिक मार्गदर्शन में हुआ आयोजन
यह शिविर कलेक्टर श्री इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रेम कुमार पटेल के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाजसेवी श्री बिसेसर साहू, श्री घम्मन साहू, जनपद सदस्य श्री मन्नू मरकाम, समाज अध्यक्ष श्री पंचू मरकाम, सरपंच एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

स्वास्थ्य विभाग की सक्रिय भागीदारी
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आशीष शर्मा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक (एनआरएलएम) उमेश तिवारी, विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक बृजेश ताम्रकार, राजेश हिरवानी, राजेश कोर्राम, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी लक्ष्मी जांघेल, मेघराज चंदेल, मितानिन विकासखंड समन्वयक, मितानिन कार्यकर्ता एवं स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

दूरस्थ क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का प्रयास
स्वास्थ्य विभाग द्वारा दूरस्थ एवं विशेष जनजातीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने हेतु निरंतर ऐसे शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से आमजन को ग्राम स्तर पर ही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिसमें विशेष रूप से गर्भवती माताओं की जांच, पोषण सेवाएं, संस्थागत प्रसव तथा बच्चों के टीकाकरण को प्राथमिकता दी जा रही है।

📢 विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। मो.7869363028
Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

हेम कुमार सतनामी

मैं हेमकुमार सतनामी, राजनंदगांव (छत्तीसगढ़) से हूँ और गाँव की किसान ख़बरें! का मुख्य संपादक हूँ। मेरा उद्देश्य किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों की सच्ची व ज़मीनी खबरें आप तक पहुँचाना है। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.