अलग-अलग स्थानों पर विधिवत भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया
भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया

राजनांदगांव। 03/04/2026 जिले के ग्राम पंचायत चारभांठा क्षेत्र में रीति-रिवाजों के अनुसार सही तरीके से भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय ग्रामीणों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान निर्धारित स्थलों पर मिनीमाता गार्डन के भुमि पर क्षेत्र में आकर्षण बढ़ाने के उद्देश्य से मिनी कुतुब मीनार निर्माण और जितेंद्र बारले के घर के पीछे और पनशेर के घर के पीछे भूमि पूजन किया गया।

यशवंत साहू पंच ने कहा कि
मिनी कुतुब मीनार निर्माण के लिए 5 लाख रुपए स्वीकृत हुआ है उसी के निर्माण के लिए हम सभी ग्राम पंचायत सदस्य एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा विधिवत भूमि पूजन किया गया है।

काशीराम साहू पंच ने कहा
गिरीश वाडेर, पिता – जैनति लाल वाडेर व राजकुमार, पिता – दुर्योधन यादव हितग्राहियों को आवास निर्माण के लिए आवासीय भूमि का आबंटन किया गया। आबंटित भूमि पर हम सभी ग्राम पंचायत सदस्य एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा विधिवत भूमि पूजन किया गया है।
कार्यक्रम में उपस्थिति
सरपंच: सुनीता बाई साहू ,पंचगण:अनीता साहू , काशीराम साहू ,सुनीता यदu, महेश्वरी साहू , तामेश्वरी निषाद , बैसाखी बाई बघेल ,अनीता बाई बंजारे , ललिता बाई मौर्य ,यशवंत साहू , पिंकी चक्रधारी, नारायण निषाद कोतवाल और घनश्याम साहू
📢 विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। मो.9754050791
Was this article helpful?
YesNo




