Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

उर्वरक, सिंचाई और अन्य कृषि कार्यों के लिए वित्तीय सहायता मिलेगी

रबी फसल के लिए किसानों को मिला 1026 करोड़ रूपए का कृषि ऋण

 

रायपुर, 02 अप्रैल 2026

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

छत्तीसगढ़ में 18.60 लाख हेक्टयर क्षेत्रों में चना, गेहू, मटर, अलसी, सरसों, मक्का, रागी सहित विभिन्न रबी फसलों की बोनी हो चुकी है, जो कुल बोनी का 97 प्रतिशत है। खरीफ सीजन की तरह रबी सीजन के लिए भी राज्य सरकार द्वारा किसानों के लिए अल्पकालीन कृषि ऋण का भी प्रावधान किया गया है। अब तक किसानों को रबी फसल के लिए लगभग 1026 करोड़ रूपए की ऋण राशि प्रदाय किया जा चुका है।

रबी फसल के लिए इस वर्ष एक लाख 29 हजार 717 क्विंटल प्रमाणित बीज का वितरण का लक्ष्य रखा गया है, जिसके विरूद्ध अब तक एक लाख 18 हजार 592 क्विंटल बीज का भण्डारण कर एक लाख 11 हजार 827 क्विंटल बीज वितरित किया गया है, जो भण्डारण का 94 प्रतिशत है।

इसी प्रकार रबी फसल के लिए राज्य में 5.68 लाख मीट्रिक टन उर्वरक वितरण करने का लक्ष्य के विरूद्ध अब तक 12.11 लाख मीट्रिक टन उर्वरकों का भण्डारण कर 4.63 लाख मीट्रिक टन उर्वरकों का वितरण किसानों को किया गया है, जो कुल भण्डारण का 38 प्रतिशत है।

📢 विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। मो.9754050791
Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

हेम कुमार सतनामी

मैं हेमकुमार सतनामी, राजनंदगांव (छत्तीसगढ़) से हूँ और गाँव की किसान ख़बरें! का मुख्य संपादक हूँ। मेरा उद्देश्य किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों की सच्ची व ज़मीनी खबरें आप तक पहुँचाना है। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.