Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

फार्मासिस्ट को कलेक्टर ने लगाई फटकार, दवाइयों को व्यवस्थित रखने के दिए निर्देश

उद्देश्य यह होता है कि मरीजों को सही समय पर सही दवा मिल सके और किसी तरह की लापरवाही न हो

मोहला ।

कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने आज मानपुर विकासखंड के विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण कर कार्यों की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान वे अनुविभागीय कार्यालय मानपुर पहुंचीं, जहां उन्होंने राजस्व प्रकरणों, भू-अर्जन से प्रभावित कृषकों को मुआवजा वितरण, सीमांकन, पेड़ कटाई के पश्चात स्थल चयन एवं पौधरोपण की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बैठक पंजी संधारित करने तथा बेहतर कार्य निष्पादन हेतु कर्मचारियों के बीच कार्य विभाजन करने के निर्देश दिए। उन्होंने लंबित राजस्व प्रकरणों पर विशेष ध्यान देते हुए कहा कि लोगों की समस्याओं का समय पर निराकरण सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर एसडीएम मानपुर श्री अमित नाथ योगी, सीएमएचओ श्री एसआर मांडवी सहित संबंधित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहें।
मौके पर कलेक्टर ने खाद्य शाखा का निरीक्षण किया और खाद्य निरीक्षक से भंडारण एवं चावल उत्सव के संबंध में जानकारी ली। संतोषजनक जानकारी नहीं मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई तथा पीडीएस दुकानों से नियमित रिपोर्ट प्राप्त करने हेतु मॉनिटरिंग सिस्टम विकसित करने के निर्देश दिए, जिससे खाद्य भंडारण की सटीक स्थिति की जानकारी मिल सके।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इसके पश्चात कलेक्टर

श्रीमती प्रजापति तहसील कार्यालय मानपुर एवं खड़गांव पहुंचीं। मानपुर तहसील कार्यालय में निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीएससी सेंटर में उपलब्ध सेवाओं की जानकारी ली और नागरिकों को आधार अपडेट एवं सुधार संबंधी सुविधाओं के प्रति जागरूक की। निर्वाचन शाखा में साफ-सफाई के अभाव पर नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी कक्षों में कक्ष संख्या एवं शाखा का नाम प्रदर्शित करने के निर्देश दिए। साथ ही राजस्व प्रकरणों की अद्यतन जानकारी लेते हुए समय-सीमा में निराकरण, लेखा पंजी संधारण तथा दौरा रिपोर्ट तैयार कर एसडीएम को नियमित रूप से अद्यतन करने के निर्देश दिए। रिकॉर्ड रूम को व्यवस्थित रखने एवं साफ-सफाई सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। कार्यालय परिसर के निरीक्षण के दौरान उन्होंने नोटरी स्थल पर शेड की समुचित व्यवस्था एवं शौचालय निर्माण के निर्देश दिए, ताकि नागरिकों को बेहतर सुविधा मिल सके। खड़गांव तहसील में निरीक्षण के दौरान उन्होंने नामांतरण, सीमांकन, खाता विभाजन सहित अन्य लंबित राजस्व प्रकरणों की जानकारी ली तथा कार्यों के बेहतर निष्पादन एवं ई-ऑफिस के उपयोग को बढ़ाने के निर्देश दिए।

पशु चिकित्सालय खड़गांव पहुंचीं कलेक्टर, अनुपस्थित डॉक्टर पर कार्रवाई के दिए निर्देश

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्रीमती प्रजापति पशु चिकित्सालय खड़गांव भी पहुंचीं। यहां उन्होंने उपलब्ध दवाइयों की जानकारी ली तथा उपस्थिति पंजी, एआई रजिस्टर एवं ओपीडी रजिस्टर का अवलोकन किया। संबंधित अधिकारियों द्वारा वैक्सीनेशन एवं औषधि वितरण की जानकारी दी गई। लंबे समय से डॉक्टर की अनुपस्थिति पाए जाने पर कलेक्टर ने उनके विरुद्ध कार्रवाई प्रारंभ करने के निर्देश दिए।

मोबाइल एम्बुलेंस लंबे समय से खराब, कलेक्टर ने जताई नाराजगी

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खड़गांव पहुंचीं। यहां उन्होंने उपचार हेतु आई गर्भवती महिला से चर्चा की। महिला ने बताया कि वह प्रारंभिक जांच के लिए केंद्र आई है। इस पर कलेक्टर ने समय पर जांच कराने एवं उचित खान-पान बनाए रखने की सलाह दी। निरीक्षण के दौरान बाइक एम्बुलेंस लंबे समय से खराब पाई गई, जिस पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही पूर्व में अनुपस्थित फार्मासिस्ट को फटकार लगाते हुए दवाइयों को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए और भविष्य में लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। मौके पर उन्होंने वीसी कक्ष के स्थानांतरण के भी निर्देश दिए।

📢 विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। मो.7869363028
Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

हेम कुमार सतनामी

मैं हेमकुमार सतनामी, राजनंदगांव (छत्तीसगढ़) से हूँ और गाँव की किसान ख़बरें! का मुख्य संपादक हूँ। मेरा उद्देश्य किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों की सच्ची व ज़मीनी खबरें आप तक पहुँचाना है। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.